भाजपा कार्यकर्ताओं को पिलाई गयी संगठनात्मक घुट्टी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अवध विश्वविद्यालय के आईटी सभागार में शुरु हुआ भाजपा अवध क्षेत्र का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के आईटी सभागार में भाजपा अवध क्षेत्र के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक घुट्टी पिलाते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हर कार्य के लिए कार्यकर्ता तथा हर कार्यकर्ता को कार्य होना चाहिए। भारत को विश्वगुरु बनाने में हर वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान होगा। कार्यकर्ता इसमें प्रमुख भूमिका में होंगे। पार्टी की निर्णय प्रक्रिया में सभी की सहभागिता होनी चाहिए।
उन्होने कहा कि सत्त संवाद एवं सम्पर्क के आधार पर ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमे इसे लगातार जारी रखना होगा। पार्टी की कार्यपद्धति से सभी को अवगत होना चाहिए तथा उसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होने पार्टी नीतियों, विचारों, आगामी रणनीति पर गहन चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। बैठक के दौरान सामूहिकता, पारस्परिकता, सम्पर्क करना, प्रवास, संवाद, निर्णय प्रक्रिया पर चर्चा हुई। पूर्व योजना, योजनाओं को पूर्ण करके कार्यकरना, योजनाओं का क्रियान्वयन, समीक्षा, अनुवर्तीय फालोअप तथा कार्यकर्ता आधारित कार्यो को लेकर गहन चर्चा हुई। किसी भी निर्णय में सभी की सहमति आवश्यक है। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ तथा एक दूसरे के सहयोग से कार्य करना चाहिए। जनता तथा आपस में सम्पर्क को और मजबूत करना चाहिए। इसके लिए सभी से लगातार संवाद जरुरी है। कार्यकर्ताओं को प्रवास पर जाना चाहिए। जिससे विचारधारा और विकसित हो।
दूसरे सत्र में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्तों पर चलते हुए सरकार ने सबका विश्वास भी हासिल किया है। कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी रखने के साथ आम जनमानस से भी उन्हें अवगत कराना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाये। अंतिम व्यक्ति का उत्थान हमारा संकल्प है। तीसरे सत्र की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने प्रत्येक सत्र के बाद मिली जानकारी को समस्त पदाधिकारियो के साथ साझा किया। पदाधिकारियों को उन्होने पार्टी के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन करके हुआ। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रद्युम्न, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह राजकिशोर रावत, दिनेश तिवारी, विनोद सिंह, राजीव मिश्रा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा डाक्टर, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, आदित्य नारायन मिश्रा, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह सिद्धू, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित अवध क्षेत्र के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya