भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सदस्यता अभ्यिान की सम्भाली कमान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अल्पसंख्यकों में भाजपा की सदस्यता को लेकर पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने कमान सम्हाल ली है। पार्टी के द्वारा अभियान की रणनीति को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री फैसल सिद्दीकी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में महानगर व जिले में अल्पसंख्यकों के द्वारा रिकार्ड स्तर पर सदस्यता करने के विषय पर चर्चा हुई।
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री फैसल सिद्दीकी ने बताया कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास के सिद्धान्त पर काम कर रही है। समाज का कोई वर्ग ऐसा नहीं रहेगा जिसमें पार्टी की विचारधारा के प्रति विश्वास न हो। अभी तक राजनैतिक दलों ने केवल वोटबैंक की राजनीति की। अल्पसंख्यकों के विकास के लिए किसी ने कोई भी कारगर योजना नहीं लागू की। अवध क्षेत्र के अध्यक्ष असद हुसैन ने कहा कि सरकारी नीतियों को बिना भेदभाव के हर पात्र गरीब व्यक्ति को प्रदान किया गया। हर गरीब के पास आवास, शौचालय व विद्युत कनेक्शन है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि जाति, धर्म, पंथ से उपर उठकर भाजपा सर्वांगीण विकास के सिद्धान्त पर काम कर रही है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्पों को हमने साकार किया है। महानगर अध्यक्ष अलाउद्दीन खान ने कहा कि सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर अल्पसंख्यको में उत्साह है। महानगर में अल्पसंख्यकों को रिकार्ड स्तर पर सदस्यता ग्रहण करायी जायेगी।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का मंगलवार को

अयोध्या। भाजपा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना द्विवेदी ने बताया कि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह का आगमन मंगलवार को जनपद में होगा। वह 2 बजे पार्टी कार्यालय में आयोजित मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करेंगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya