बांके से प्रहार कर महिला की हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बारिश के पानी की निकासी को लेकर हुआ विवाद

रूदौली। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के जलालपुर में शुक्रवार की प्रातः बारिश के पानी की निकासी को लेकर नाली के विवाद ने पटीदार द्वारा महिला की बांके से काटकर हत्या कर दी गयी।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय रीता पत्नी संतराम निवासी जलालपुर को शुक्रवार की प्रातः पटीदार प्रदीप ने बांके से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया गया। घायल को सीएचसी रुदौली ले जाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने रीता को मृतक घोषित करते हुए लाश को अपने कब्जे में कर कोतवाली रुदौली पंचनामा हेतु मेमो भेज दिया वहीं घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चैकी इंचार्ज निर्मल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और हत्यारे प्रदीप की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधी जेल के सलाखों में होगा।

इसे भी पढ़े  खबर पक्की निकली तो फुलप्रूफ स्क्रिप्ट बना एसटीएफ ने डाक्टर उर्फ भानु को उठाया
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya