प्रियंका गांधी के संघर्ष ने कांग्रेस में ऊर्जा का किया संचार: डॉ. निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
3 minutes read
A+A-
Reset

प्रियंका गांधी की मांगों को पूरा किए जाने के बाद कांग्रेसियों ने समाप्त किया धरना

अयोध्या। प्रियंका गांधी जी ने सोनभद्र के नरसंहार के पीड़ितों की आवाज उठाकर लोकसभा के चुनाव से निराश कांग्रेसजनों में उत्साह जगा दिया इतने बड़े जघन्य हत्याकांड को देश की जनता के सामने लाकर उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को घुटने टिका दिया। प्रियंका गांधी के मिर्जापुर पहुंचने के बाद ही योगी सरकार ने पीड़ितों को राहत देने की घोषणा की एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की उक्त बातें पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कांगेस महासचिवध्उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी को सोनभद्र में हुए हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थी तभी उन्हें मिर्जापुर में हिरासत में लिए जाने के विरोध में कमला नेहरू भवन के सामने आहूत धरने में कही जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा व संचालन कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने किया कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि डॉ खत्री ने कहा पीड़ितों से मिलकर संवेदना प्रकट करना हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है भाजपा सरकार ने श्रीमती प्रियंका गांधी को रोककर लोकतंत्र का अपमान किया है उन्होंने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वह भाजपा सरकार की जन विरोधी कृत्यों के विरुद्ध संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहें जिससे प्रियंका जी की अगुवाई में हम सब आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश से जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके! उ.प्र.कांग्रेस के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक माधव प्रसाद,जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव,पीसीसी सदस्य चेत नारायण सिंह,शिवपूजन पाण्डेय,बृजेश सिंह चैहान,मोहम्मद शरीफ महेश वर्मा ने कहा भाजपा के शासन में उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश हो गया है और शासन-प्रशासन अपराधों को छिपाने का प्रयास करता है किंतु कांग्रेस पार्टी भाजपा के हर जोर व जुल्मों का मुंहतोड़ जवाब देगी। अ.भा. कांग्रेस के सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य इकबाल मुस्तफा,डॉ. खलील अहमद,सूचना अधिकार के उमेश उपाध्याय,महासचिव वेद सिंह कमल,घनश्याम त्रिपाठी,प्रवीण श्रीवास्तव,सुनीलकृष्ण गौतम,अवधेश तिवारी,भगवान बहादुर शुक्ला,शिव बहादुर दुबे,महिला जिला अध्यक्ष मधु पाठक,सेवादल के हरेकृष्ण गुप्ता ने श्रीमती प्रियंका गांधी को मिर्जापुर में रोककर योगी सरकार ने अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दी है कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अपनी सक्रियता बढ़ाएं!महासचिव अकबर अली मेजर,राकेश यादव,अनिल तिवारी,जनार्दन सिंह,श्रीनिवास शास्त्री,धर्मवीर दूबे,युवक कांग्रेस के रणजीत सिंह,शरद शुक्ला,संजय तिवारी,बिलाल अंसारी,शैलेश शुक्ला,राकेश तिवारी,आरिफ आब्दी ने कहा सोनभद्र की घटना ने भाजपा शासन के सूचना तंत्र की नाकामी दर्शायी और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को उजागर किया है इस अवसर पर प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह,नागा राम लखन दास,सुरेंद्र सिंह सैनिक,जगदीश श्रीवास्तव,अकील अंसारी,मोहम्मद अहमद टीटू,नंद कुमार सोनकर,अब्दुल हकीम,दिनेश शुक्ला,गौरव तिवारी वीरू,ओम प्रकाश सिंह,मनीष सिंह,महंत जय मंगल दास,ओम प्रकाश सिंह,छवि राज यादव,विजय पाण्डेय,विजय यादव,राकेश मौर्या,अशोक श्रीवास्तव,टिल्लू साहू,अजमल खलील,रामकुमार ओझा,अंकित जैन,दुष्यंत दुबे,बंशीधर दुबे,अमरीश कौशल,रंजीत सोनकर,सविता यादव,शालिनी पाण्डेय,खुशबू बानो,राम बक्श रावत,लाल मोहम्मद,मिसबाहउल,सियाराम वर्मा,राजेश पासवान,प्रेम कुमार,द्वारिका पांडेय,वीरेंद्र सैनी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि मिर्जापुर में श्रीमती प्रियंका गांधी की मांगों को पूरा किए जाने के बाद यहां कांग्रेसजनों ने धरना समाप्त किया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya