प्रधानमंत्री के मन की बात का देखा सीधा प्रसारण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण सामूहिक रुप से देखा गया। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व महानगर के सदस्यता प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार सबका साथ और सबका विकास की नीति पर लगातार आगे बढ़ रही है। हर पात्र को योजना का लाभ दिलाने के हमारे संकल्पों ने समाज के हर वर्ग में भाजपा के प्रति विश्वास को और प्रगाढ़ता प्रदान किया है। 
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना प्रत्येक नागरिक में भाजपा की नीतियों के वजह से विकसित हो रही है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में एक है। आतंकवाद के खिलाफ कड़ी नीतियां लागू की जा रही है। देश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, बब्लू मिश्रा तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। 

इसे भी पढ़े  अयोध्या धाम में 25 नवम्बर से निरंतर गूंजेगी राम धुन : गिरीशपति त्रिपाठी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya