मवई । पटरंगा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कर पचास लीटर देसी कच्ची शराब बरामद की है। क्षेत्र के लालपुर मजरे रानी मऊ गांव के निवासी नीरज रावत पुत्र छवि लाल जो कच्ची शराब बेचता था ।सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई दृवेश त्रिवेदी ने हमराह के साथ गांव जाकर पचास लीटर कच्ची महुआ शराब प्लास्टिक केन में बरामद की। आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से शराब बनाकर बिक्री करने का मामला आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने छापामारकर बरामद की 50 लीटर कच्ची शराब
124
previous post