अयोध्या। जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराने लाया गया अपराधी पुलिस आरक्षी व होमगार्डों को चकमा देकर रफूचक्कर हो गया। अपराधी सुक्खू को फतेहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था तथा कोतवाली नगर अयोध्या की अभिरक्षा में सौंप दिया गया था। अदालत के सामने पेश करने के पहले कोतवाली नगर के आरक्षी विवेक यादव व दो होमगार्ड सुक्खू और मुन्ना पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला बेनीगंज का मेडिकल परीक्षण कराने जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष में लेकर पहुंचे इसी बींच आरक्षी विवेक यादव ने दोनों होमगार्डों को यह हिदायत देकर कि मेडिकल कराओं मै आ रहा हूं इसी बींच माका पाकर सुक्खू रफूचक्कर हो गया। आरक्षी विवेक यादव ने इसकी जानकारी तत्काल कोेतवाली नगर पुलिस को दिया दिया। पुलिस ने फरार अभियुक्त की तलाश शुरू कर दिया है।
पुलिस अभिरक्षा से भागा अपराधी
132
previous post