पिता दिवस पर अयोध्या धाम समिति करेगी सम्मान समारोह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पांच वरिष्ठ लोगों को पिताश्री सम्मान की उपाधि से किया जायेगा सम्मानित

अयोध्या। आगामी 16 जून को पिता दिवस/फादर्स डे के अवसर पर अयोध्या धाम समिति भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह निर्णय अयोध्या धाम समिति की एक बैठक मोतीबाग स्थित आभा होटल के सभागार में समिति के अध्यक्ष निरंकार अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में लिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डाॅ0 एच0बी0 सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को भव्य रूप से बड़े स्तर पर करने की वर्तमान समय में सबसे ज्यादा जरूरत है।
बैठक की जानकारी देते हुए अयोध्या धाम समिति के संयोजक संजय महेन्द्रा ने बताया कि 16 जून दिन रविवार को पिता दिवस/फादर्स डे पर शहर के सिविल लाइन स्थित होटल शाने अवध के सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 मनोज दीक्षित होंगे व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनसूचना आयुक्त उ0प्र0 व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता माणिक चन्द्र सिन्हा जी होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डाॅ0 एच0बी0 होंगे। श्री महेन्द्रा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में फैजाबाद का नाम रोशन करने वाले पाॅंच वरिष्ठ लोगों को पिताश्री सम्मान की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा तथा सम्मानित होने वाले पाॅंच विभूतियों का चयन दो-तीन दिनों में करके घोषणा किया जायेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिये समाजसेवी सुप्रीत कपूर को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश राजपाल, विश्व हिन्दू परिषद के रामलाल जायसवाल, शिवसेना प्रदेश प्रमुख संतोष दुबे, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष कवीन्द्र साहनी, सचिन सरीन, मनीष पाण्डेय, पार्षद दिलीप यादव, अवधेश मिश्रा, विनोद पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya