दीपावली में गाय के गोबर से निर्मित दीपकों से प्रकाशित होगा सरयू तट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

श्री श्याम शक्ति गोशाला द्वारा दीपावली के लिए बनाये जायेंगे 50 हजार दीपक

अयोध्या। दीपावली में इस बार देशी गाय के गोबर से निर्मित दीपकों के प्रकाश से अयोध्या सरयू तट तथा प्रमुख मठ-मंदिरों प्रकाशित किया जायेगा। इस कार्य बीडा श्री श्याम शक्ति गोशाला समिति सुल्तानपुर के द्वारा उठाया गया है। लगभग 50 हजार दीपकों को जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संस्था की बैठक नया घाट सरयू तट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में आयोजित की गई। संस्था के महामंत्री प्रवीण दूबे ने बताया कि संस्था के द्वारा इस बार गाय के गोबर से निर्मित दीपकों के प्रकाश से अयोध्या को जग-मग करने का लक्ष्य बनाया गया है। लगभग 50 हजार दीपकों जलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए गोशाला पर दीपकों के निर्माण में तेजी लाई गई। अधिक से अधिक संख्या में दीपकों का निर्माण कर सरयू घाट तथा मंदिरों में गाय के गोबर से बने दीपकों से अयोध्या को प्रकाशित किया जायेगा।
सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत त्यागी नारायण दास ने बताया गोशाला के द्वारा लगातार 5 वर्षों से निरीह व बेसहारा गोवंशों के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसमें गोशाला द्वारा गोबर से बनाये गये दीपकों के द्वारा अयोध्या सरयू घाट व मंदिरों को प्रकाशित करने के योजना से गौ विज्ञान से जुडे़ तथ्यों को बल मिलेगा है। संस्था के संस्थापक हौसिला प्रसाद दूबे ने बताया कि गोशाला के स्वालम्बन के लिए गौशाला में दीपक के अलावा हवन समिधा, गोमूत्र अर्क, प्राकृतिक खाद, देशी गाय के गोबर से गमलों का निर्माण कर रही है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पवन मिश्र, सोनू सिंह, अभिनव सिंह, सनी श्रीवास्तव, सत्यम मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, अखिलेश, मोहित, शिवम शुक्ला सहित दर्जनों गौशाला से जुडे़ लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya