अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर गाली गलौज तथा धमकी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिलानी गांव में एक दलित किशोरी के साथ वारदात प्रकाश में आई थी। शिकायत पर पुलिस ने आबरू पर हमला, गाली गलौज धमकी के साथ पाक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट मैं मुकदमा पंजीकृत किया था। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 37 वर्षीय दुर्गेश सिंह व 30 वर्षीय आलोक सिंह निवासीगण सिलौनी थाना महराजगंज को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का पुलिस ने चालान किया है।
162
previous post