अयोध्या। सरयू आरती में शामिल होने जा रहे उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा का सहादतगंज बाईपास पर भाजपा ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से किया।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओ में सदा से अयोध्या रही है। अयोध्या के सर्वांगीण विकास पर सरकार प्रत्येक प्रतिनिधि का ध्यान रहता है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुवात की है। अयोध्या में पयर्टन की हर सम्भावना को विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर व्यापारी नेता चन्द्र प्रकाश गुप्ता, शक्ति सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शैलेन्दर कोरी, डा राकेश वशिष्ठ, परमानंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, डा अनिल सिंह, स्मृता तिवारी, नीलम जायसवाल, वैश्य राकेश जायसवाल, ज्ञान केसरवानी, पार्षद अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का भाजपाईयों ने किया स्वागत
18
previous post