ट्रेन से कटकर युवक गम्भीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली-अयोध्या। रूदौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में घर वालों को जानकारी दे दी गई है।
हरदोई जनपद के थाना सण्डी के नरपति पुरवा निवासी मनमोहन पुत्र स्व कुंअर लगभग 20 वर्ष मजदूरी की तलाश में साथियो के साथ आजमगढ़ गया था।लेकिन काम न मिल पाने के कारण शनिवार को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन से वापस घर हरदोई जा रहा था। ट्रेन रात में रूदौली रेलवे स्टेशन पर रुकी। उसी समय मनमोहन पानी लेने के लिए नीचे उतरा। ट्रेन चलने पर वह हड़बड़ी में चढ़ने के लिए दौड़ा। इसी दौरान पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका दाहिना पैर कट गया। वह रेलवे पटरी पर छटपटाने लगा। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने डायल 100 को घटना की सूचना दी।डायल 100 ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया अधिक खून बहने से मन मोहन की हालत नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़े  सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त : अमित जायसवाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya