गोसाईगंज। नगर के पश्चिमी रेलवे स्टेशन के निकट एक 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा वुद्धवार की सुबह करीब 4 बजे का बताया गया है। गोसाईगंज कस्बे के तेलियागढ मोहल्ला स्थित ठंडी सड़क निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र स्व. छोटे लाल गौड की लाश अकबरपुर- फैजाबाद रेल प्रखंड पर गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेल बैरियर पास ट्रेन के पटरी पर लेटकर दी जान। ट्रेन से कटने के बाद युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। मौके पर पहुची आरपी एफ अकबरपुर की पुलिस ने सिविल पुलिस तथा जीआरपी पुलिस की मौजूदगी मे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान क्यों दी इसका पता अभी नहीं चला।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव
290
previous post