जे. सी. आई फैजाबाद सिटी की फूलों की होली व फैशन शो 

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। सामाजिक संस्था जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल के फैजाबाद चैप्टर जेेसीआई फैजाबाद सिटी द्वारा आज फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही संस्था द्वारा फैशन शो व रैम्प वाक का आयोजन भी किया गया जिसमें जेसी व जेसीरेट सदस्यों ने रैंप पर अपने अंदाज का जलवा बिखेरा। फैशन शो व रैंप वाक का संयोजन जेसी शिव व जेसी अमन ने किया तथा फैशन शो संचालन जेसीरेट निधी व जेसीरेट पूजा द्वारा किया गया। फैशन शो के विजेता जेसी आशुतोष व निधी व उपविजेता जेसी अमन जेसी आकृति, जेसी रोहित व जेसीरेट पूजा रहे, जिन्हे क्राॅउन व जैज लगाकर संस्था के अध्याय एच.जी.एफ अशोक गुप्ता व जेसीरेट बलजीत गुप्ता ने सम्मानित किया।
तत्पश्चात अत्यन्त मनोरंजक कपल क्विज शो का आयोजन जेसी आकाश अग्रवाल व जेसी गौरव पुरर्सवानी ने किया। इस क्विज शो के विजेता जेसी सौरभ अग्रवाल जेसीरेट अमृता अग्रवाल रहें, जिनको जेसी आकाश अग्रवाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जेसी रोहित अग्रवाल ने किया। संस्था अध्यक्ष एच.जी.एफ अशोक गुप्ता ने बातचीत में बताया की कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली व सम्मान समारोह रहा। सम्मान समारोह में प्ले वे स्कूल के सुप्रीत कपूर, गुरू नानक स्कूल से डा0 गरिमा गौतम, मनोहर लाल स्कूल से श्री अशोक त्रिपाठी, आर्यकन्या से श्रीमती मीनू कपूर, मनूचा काॅलेज से डा0 जरीन नजर, न्यू वेव से श्री अमित रस्तोगी, साहबदीन सीताराम स्कूल से श्री चन्द्रकान्त साहू, तिरंगा अगरबत्ती से श्री अमल अग्रवाल, टाईनी टाट्स से श्रीमती सहर सैयद, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव व सनबीन से श्रीमती मेघा यादव को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जोन डायरेक्टर जेएफपी मनीष गोयल, सचिव जेसी सौरभ चेयर पर्सन जेसीरेट अमृता, सचिव जेसीरेट निधी, संयुक्त सचिव पूजा, जेसीरेट रश्मिी, कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी, जेसी अमित, जेसी अर्पित, जेसी पवन, जेसी रोहित कंसल, जेसी आशुतोष उप्पल, जेसी गौरव आहूजा, जेसी गोविन्द, जेसीरेट नीलम, जेसीरेट अंशुल, जेसीरेट प्रिया, आदि उपस्थ्ति रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya