जेष्ठ माह के अन्तिम शनिवार को हुआ भण्डारा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जेष्ठ माह के अन्तिम शनिवार को हनुमंत लला और शनिदेव का पूजन-अर्चन श्री मरी माता मन्दिर नाका रामनगर तिराहा पर पुजारी चंचल दास द्वारा किया गया। पूजन अर्चन के दौरान हनुमंतलला और शनि महाराज के विग्रह की जहां आरती की गयी वहीं मन्दिर को फूलों से सजाया गया।
पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद का वितरण कढ़ी चावल व छोला चावल के रूप में किया गया। इस अवसर पर भाजपा के अभय सिंह, मनोज जायसवाल, सुप्रीत कपूर, रामजी पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, डाॅ. सुधरी, धन्नू महाराज, अवधेश तिवारी, सूर्य कुमार तिवारी, रोहिताशु चन्द्र राजू, इरसाद, रामजी शर्मा, पप्पू मास्टर, सन्नी, राकेश, आकाश, विकास, अमित, अजय, विक्की, रवि मोहन संगतानी आदि सेवादार उपस्थित रहे। अन्त में बजरंगबली व शनि महाराज से वर्षा होने के लिए प्रार्थना किया गया।

इसे भी पढ़े  उ.प्र. व बिहार की एकजुटता बदल सकती है देश की अर्थव्यवस्था : विजय कुमार सिन्हा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya