जागरूकता कार्यक्रम में मूक बधिर दिव्यांगों को दिया गया प्रशिक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 

फैज़ाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर मूक बधिर दिव्यांगों की एकजुटता और उनमें जागरूकता की ललक का गवाह बना। एक छोटे से कार्यक्रम के जरिये परिसर में मूक बधिर दिव्यांग छात्र-छात्राओं को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसी के साथ मूक बधिर दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान मौजूद अतिथियों ने उनकी प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की तथा यथासंभव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। मौका था राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सभागार में फैजाबाद एसोसिएशन आफ डीफ के तत्वाधान में डीफ अवेयरनेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन का। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल थे। संचालन उत्तर प्रदेश बधिर फेडरेशन के अध्यक्ष विमलेंद्र तोमर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसके बाद सेंटम ग्रो बधिर शक्तिकरण दिल्ली के बबलू कुमार व भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली के सचिन सिंह ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रदेश भर से आए मूक बधिर दिव्यांगों को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में कु. मनीषा शर्मा व कु. ज्योत्सना पांडेय ने दुभाषिया की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन से पूर्व मुख्य अतिथि महापौर उपाध्याय ने मूक बधिर दिव्यांगों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके जज्बे को सम्मान योग्य बताया तथा उनकी मूलभूत जरूरतों के संबंध में शासन स्तर पर यथासंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि मूक बधिर दिव्यांगों का हौसला समाज के लिए प्रेरणा का सबब है।  फेडरेशन के अध्यक्ष श्री तोमर ने बताया कि कार्यक्रम में करीब ६०० दिव्यांग मूक बधिर छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है शीघ्र ही बड़े स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ट्रेनर  सचिन सिंह ने बताया कि हमारा संगठन दिव्यांगों के साथ तथा दिव्यांगों के लिए कार्य कर रहा है कार्यक्रम में सांकेतिक भाषा के जरिए मूक बधिर दिव्यांगों को उनके अधिकार तथा उनसे संबंधित कानून की जानकारी दी गयी है। कईं  देशों में सांकेतिक भाषा के जरिए मूक बधिर दिव्यांग अध्ययन अध्यापन तथा अन्य कार्य कर रहे हैं और इस भाषा के जरिए दिव्यांग छात्र छात्राओं को उनके कार्यों में काफी मदद मिल रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला मंत्री परमानंद मिश्रा प्रेमनाथ माझी पिंटू जितेंद्र तिवारी फजल अब्बास सर्वेश तिवारी रोहित माझी वरुण कुमार विकास शर्मा तथा आनंद सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अबूधाबी के100 ब्रह्मचारियों ने श्रीराम लला का किया दर्शन

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya