अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सरयू घाट पर स्नान कर रहे दो मासूम अचानक डूबने लगे। मामले की जानकारी पर सक्रिय हुई जल पुलिस ने दोनों को सकुशल बचा लिया। बताया गया कि बुधवार को बहराइच जनपद के दुर्गेश का परिवार दर्शन पूजन और भ्रमण के लिए राम नगरी अयोध्या आया था। दोपहर बाद परिवार सरयू घाट पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान 10 वर्षीय परी व 7 वर्षीय अनोखी वर्श पुत्र दुर्गेश सरयू के जल में डूबने लगे।जल पुलिस टीम के आरक्षी अंकुश यादव व आरक्षी अखिलेश यादव व पीएसी हेका राम बाबू यादव, आरक्षी राम अनन्त व आरक्षी राम अशोक ने बच्चों को सकुशल बचा लिया।
132
previous post