जनौस ने महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ की नारेबाजी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पूरे प्रदेश में कायम हो गया है जंगलराज : विनोद सिंह

अयोध्या। भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा शनिवार को मया ब्लाक के अमौनी ग्राम सभा मे ग्राम अध्यक्ष सुमन पांडेय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश महिलाओं पर हो रहे यौन हिंसा के खिलाफ,हाँथरस, बलरामपुर,भदोही,आजमगढ़ की निर्भया की न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और महिला विरोधी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। मण्डल प्राभारी कामरेड विनोद सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है ये सरकार किसी लायक नही रही है अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे है।सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।हाँथरस कि घटना रूह कपाने वाली घटना है और परिवार के बिना अंधेरी रात में जला दिया गया।ये सरकार पूरी तरह तानाशाही रवैया अपनाई है। ग्राम सभा अध्यक्ष कामरेड सुमन पांडेय ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान नही कर पा रही है।इस सरकार में महिला,बेटियां कोई सुरक्षित नही है।इस सरकार के खिलाफ महिलाओं को एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा।और महिलाये ही इस सरकार की कब्र खोदेंगी। जिला कमेटी सदस्य कामरेड जसपाल निसाद ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है सरकार नैतिकता खो चुकी है अंग्रेजी हुकूमत से ज्यादा बर्बरता जनता के साथ ये सरकार कर रही है।पूरे देश के युवाओं को एक जुट होकर लड़ना होगा और इस तानासाही व महिला विरोधी सरकार को हटाना ही होगा। विरोध प्रदर्शन में कामरेड अखिलेश सिंह डब्लू, कामरेड इंद्रावती,कामरेड सुनीता पांडेय,प्रातिम पाल,अनिता देवी,सरिता उपाध्याय, अनिल,रामकुमार,सन्तोष,विनय,शिव कुमारी,शाक्कू बानो,सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya