कड़ी सुरक्षा में अदा की गई अलविदा की नमाज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। अलविदा की नमाज शुक्रवार को मिल्कीपुर के सभी मस्जिदों में शातिं पूर्बक अदा की गई। इस दौरान मिल्कीपुर सी ओ सर्किल क्षेत्र के सभी मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अलविदा की नमाज के दौरान सभी मस्जिदों में नमाजियों का हुजूम उमड़ आया था। कुमारगंज थाना क्षेत्र में 22 मस्जिदों में व खण्डासा में 15 मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई।वहीं इनायतनगर थाना क्षेत्र में 24 मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया था, जिसके बीच अलविदा की नमाज पढ़ी गई। रमजान का आखिरी जुमा अपनी खास अहमीयत रखता है। यह जुमा रमजान की बिदाई का संकेत होता है। इसी कारण से इसे अलविदा कहा जाता है। इसे छोटी ईद भी कहा जाता है। सुबह से ही मस्जिदों में साफसफाई और अन्य व्यवस्थाएं शुरू हो गई थीं। लोग नहा धोकर दोपहर बारह बजे से ही मस्जिदों में पहुंचने लगे।मिल्कीपुर क्षेत्र के तीनों थाना क्षेत्रों क्षेत्र को मिलाकर कुल 61 मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रही।
नमाज अपराह्न एक बजे से शुरू होकर आधे घंटे से ज्यादा देर तक चली। इस दौरान पुलिस क्षेत्रधिकारी मिल्कीपुर रुचि गुप्ता के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना इनायतनगर राम सुरेश पांडे, थाना अध्यक्ष खण्डासा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मस्जिदों के आसपास तैनात किया गया था। सौहार्दपूर्ण वातावरण में अलविदा की नमाज अदा हुई। यह जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर रुचि गुप्ता ने दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya