किसानों के हक में प्रदर्शन करने लखनऊ जायेंगे जिले के कांग्रेसी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जिलाध्यक्ष अखिलेश ने यादव बैठक कर बनायी रणनीति

अयोध्या। मोदी सरकार का किसान बिल किसानों की बर्बादी व पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है इस किसान विरोधी बिल के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 28 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर किसानों के हक में अपनी आवाज बुलंद करें उक्त आह्वान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 28 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में अयोध्या जनपद से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कमला नेहरू भवन में आयोजित बैठक में कही।बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष/अ.भा. कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा किसान बिल से मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है तीनों किसान बिल में एमएसपी का जिक्र ना किए जाने से सरकारी अनाज की मंडियां समाप्त हो जाएंगी और पूंजीपति मनमाने मूल्य में किसानों से उनकी उपज खरीद लेंगे ऐसे किसान विरोधी बिल का कांग्रेस पार्टी डटकर विरोध करे। उन्होंने अधिक से अधिक कांग्रेसजनों से लखनऊ चलने की अपील की। महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर में किसान हित में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की पहुंचने की अपील की। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया प्रत्येक विधानसभा से 100-100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चलने की रणनीति बनाई है सभी कांग्रेसजन चार पहिया वाहनों से 28 सितंबर को प्रातः 8ः00 बजे अपने अपने क्षेत्रों से लखनऊ पहुंचेंगे एवं प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक,जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी,सेवादल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता,महानगर सेवादल अध्यक्ष बसंत मिश्रा,महिला जिला अध्यक्ष मधु पाठक, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अजमल खलील,व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद दानिश जिया, व्यापार प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष अंकित जैन,पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष मंशाराम यादव,सोशल मीडिया मंडल कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पाण्डेय,वेद सिंह कमल,महानगर उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय,सुनील कृष्ण गौतम आदि सहित पांचो विधानसभा के प्रभारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya