कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया। संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रियंका गांधी के सचिव जुबेर खां व राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव व जोन प्रभारी सचिन नायक ने कहा संगठनात्मक दृष्टि से हमें माइक्रो लेवल से काम करने की जरूरत है, हम लोगों का प्रयास होना चाहिए कि हम कैसे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें ,इसके लिए हमें अच्छे संगठन की जरूरत है ,उन्होंने कहा जहां पर बदलाव की आवश्यकता है वहां पर सारे लोग बैठकर सहमति से उस काम को पूरा करेंगे। नायक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया उनकी जो भी समस्या है वे सीधे तौर पर बात करने के लिए आमंत्रित हैं। परंतु आने वाले विधानसभा चुनाव तथा पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मजबूती से जुटना होगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रियंका गांधी के सचिव जुबेर खान ने कहा लोकसभा का चुनाव निश्चित ही निराशाजनक रहा है, प्रदेश व जनपद में व्यापक तरीके से बदलाव की आवश्यकता है, उन्होंने समय की जरूरत बताया, परंतु आपसी समन्वय की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा अगले छह महीने कार्य योजना बनाने वाला और उसको अमल करने वाला होगा। इसी योजनाओं के बदौलत कांग्रेसी कार्यकर्ता जमीन तैयार कर आने वाले विधानसभा चुनाव एवं पंचायत के चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगा। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक, महानगर प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, दयानंद शुक्ला ,चेत नारायण सिंह ,जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिपाल वर्मा ,उपेंद्र सिंह लल्लू ,शिवपूजन पांडे ,अशोक कुमार सिंह ,फ्लावर नकवी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंसाराम यादव, महानगर उपाध्यक्ष दानिश जिया, पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान, रामकुमार ओझा, मोहम्मद अकील अंसारी ,सविता यादव, कवींद्र साहनी, सुनील कृष्ण गौतम, एसपी चैबे ,अनुसूचित जाति विभाग के रामकरण कोरी, सूचना एवं टास्क फोर्स के उमेश उपाध्याय ,महेश वर्मा ,छवि राज यादव ,अनिल तिवारी ,युवक कांग्रेस के शरद शुक्ला, शैलेंद्र पांडे ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर, मोहम्मद आरिफ ,घनश्याम तिवारी ,संतोष तिवारी, अजमल खलील ,ओमप्रकाश सिंह, अब्दुल हकीम ,राजकुमार सिंह, सुधीर प्रदीप शुक्ला, आरिफ आबदी, वसंत मिश्रा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya