अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का कुलपति प्रो.मनोज दीक्षित ने मंगलवार को लोकसेवा आयोग कैम्प ऑफिस, अलीगंज, लखनऊ में औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष प्रो0 जसवंत सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देशन में 12 जुलाई 2019 से विश्वविद्यालय से सम्बद्ध लखनऊ की सभी मेडिकल कॉलेज की एम.बी.बी.एस द्वितीय वर्ष प्रोफेशनल की परीक्षाएं इस केंद्र पर शुचितापूर्ण ढंग से हो रही है, जो 20 जुलाई तक चलेगी। आज केंद्र पर 370 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा प्रतिदिन बाह्य उड़ाका दल एवं विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक तथा समय समय पर परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के निरीक्षण एवं निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।
165
previous post