एक विदेशी आतंकी समेत तीन आतंकवादी ढेर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

श्रीनगर(वार्ता) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक विदेशी आतंकी समेत तीन आतंकवादी मारे गए।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस का विशेष अभियान ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अनंतनाग जिले के हकूरा में आज तड़के एक संयुक्त खोज अभियान शुरु किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल जब गांव में विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे , तभी आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो स्थानीय और एक विदेशी है आैर इनके पास से भारी संख्या में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया गया है। उनके पास से एके राइफलों के अलावा पिस्तौल और कई हैंड ग्रैनेड भी बरामद किए गए।
आतंकवादियों में श्रीनगर निवासी इसा फाजिल और अनंतनाग के कोकरनाग का सैयद ओबैसी शामिल है। तीसरे और विदेशी बताए जा रहे आतंकवादी की अबतक पहचान नहीं की जा सकी है।

इसे भी पढ़े  स्ट्रोक में हर मिनट की देरी से नष्ट हो सकती हैं 19 लाख ब्रेन सेल्स, समय पर इलाज जीवनरक्षक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya