अयोध्या। सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के गुन्धौर ग्राम सभा में असहाय वृद्ध व विधवा महिलाओं के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा दर्जनों गरीब एवं असहाय महिलाओं में साड़ी वितरित किया तथा गरीब महिलाओं ने सपा मुखिया को दिया आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर पंडित समरजीत ने कहा सपा मुखिया गरीब एवं असहायों की मदद करने का काम करते हैं समाज के गरीब तबके के लोगों के लिए सदैव संघर्ष करते रहते हैं एवं गरीब एवं असहाय महिलाओं का आशीर्वाद सदैव भैया के ऊपर बना रहे यही मेरी शुभकामनाएं हैं इस मौके पर फूलकला, जसोदा देवी, कंचन देवी, सुनीता भरद्वाज, राम कुमारी, विनीता, नीलम देवी, सावित्री देवी जनक लली, कुसुमा, शांति देवी, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद थीं।
असहाय महिलाओं के बींच मनाया सपा मुखिया का जन्मदिन
74
previous post