अव्यवस्थाओं के कारण बेसहारा पशुओं की हो रही मौत: अवधेश प्रसाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सपा राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

अयोध्या। अव्यवस्थाओं के कारण बेसहारा पशुओं की मौतें हो रही हैं। यह आरोप समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार पर लगाए। उन्होंने कहा कि बेसहारा बेजुबान पशुओं के लिए कोई आसरा नहीं है गौशालाओं में भूसा, पानी, चोकर आदि की कोई व्यवस्था अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है जिससे बेसहारा पशुओं की लगातार मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की बैसिंग गौशाला में अव्यवस्थाओं के कारण एक दर्जन से अधिक बेसहारा पशुओं की मौत हो गई, गौशालाओं में कई पशु बीमार पड़े हुए हैं जिनका इलाज नहीं हो पा रहा है। गर्मी और बरसात के मौसम में गौशालाओं में पशुओं के लिए छाया भी नहीं है जिससे पशुओं का हाल बेहाल है गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और बारिश की वजह से पशुओं को आसरा नहीं मिल पा रहा है जिनके कारण उनकी मौतें हो रही है। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने कहा कि अधिकारी पशुओं की मौत के आंकड़ों पर पर्दा डाल रहे हैं उन्होंने कहा कि जिले की अन्य गौशालाओं की भी स्थिति बद से बदतर है।

इसे भी पढ़े  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अयोध्या आगमन आज, प्रशासन अलर्ट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya