अपराध नियंत्रण में पूरी तरफ विफल भाजपा सरकार: आनन्दसेन यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा- प्रदेश में हत्याओं का बढ़ता जा रहा ग्राफ

अयोध्या। प्रदेश सरकार अपराध नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल है। प्रदेश में हत्याएं व दुष्कर्म की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। यह आरोप प्रदेश सरकार पर पूर्व मंत्री व लोकसभा का चुनाव लड़ चुके आनंद सेन यादव ने बीकापुर विधानसभा के गांव भगौती नगर में आयोजित कार्यक्रम में लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर रोज बैठकें कर रहे हैं। दूसरी तरफ लगातार प्रदेश में हत्याओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश सिंह की आगरा के दीवानी परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदेश में कानून का राज खत्म होता जा रहा है। अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में एक छोटी सी बच्ची के साथ हुई घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। बेटी बचाओ का नारा पूरी तरह से खोखला व कागजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस भर्ती की मांग करते युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में युवाओं का भविष्य खतरे में है। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने कहा कि प्रदेश में आए दिन हो रही लूट, हत्या, डकैती व दुष्कर्म की घटनाएं कानून व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। घटनाओं से पूरे प्रदेश में भय का वातावरण बन गया है। प्रवक्ता में बताया इस मौके पर बीकापुर विधानसभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, अनिल यादव बबलू, आनंद सिंह मिंटू, जयप्रकाश यादव, डॉ अनिल यादव आदि मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya