अयोध्या। तहसील दिवस पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये है। पूरा के कछौली में अग्निपीड़ित को राहत चेक प्रदान किया। सदर तहसील दिवस के दौरान विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि जो भी अधिकारी लेट आयेंगे उनके खिलाफ कारवाई की जायेगी। शिकायतों का गुणवक्ता पूर्ण निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। इस बात का सभी को ध्यान रखना होगा कि यह सरकार गरीबों व कमजोरों के प्रति समर्पित है। किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।
पूरा ब्लाक के कछौली गांव के रहने वाले रामबक्श पुत्र दौलत के यहां आग लगने के कारण उनकी भैस की जलकर मौत हो गयी थी। विधायक वेद गुप्ता ने उन्हें तीस हजार का चेक प्रदान करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों व कमजोरों के प्रति समर्पित है। हम अपने प्रयासों से प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते है। राहत को लेकर सरकार गम्भीर है। किसी भी दैवीय आपदा में सरकार पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी नजर आयेगी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अग्नि पीड़ित को विधायक ने दिया राहत चेक
16