समाजसेवी ने रायबरेली मार्ग को दुरूस्त कराने की उठाई मांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री को भेजा मांगपत्र

अयोध्या। समाजसेवी राजन पाण्डेय ने अर्से से खस्ताहाल अयोध्या-रायबरेली मार्ग को दुरूस्त कराने का मांग पत्र भेजकर सूबे के मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री से की है। उन्होंने बताया कि किसान यूनियन के नेता अनिल पाण्डेय फौजी, फरीद अहमद, अनूप पाण्डेय व कमलापति मिश्रा ने मिलकर उन्हें अवगत कराया कि अयोध्या-रायबरेली मार्ग गड्ढ़ा युक्त होने के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। दुर्घटनाओं में अनेक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिले के सम्बन्धित अधिकारी मार्ग निर्माण के प्रति गम्भीर नहीं है।
उन्होंने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो एक प्रतिनिधि मण्डल लखनऊ जाकर विभागीय अधिकारियों और मंत्री से मिलेगा तथा उन्हें समस्याओं से अवगत करायेगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो आन्दोलन भी छेड़ा जायेगा।

इसे भी पढ़े  कड़ी मेहनत करना ही सफलता का मूल मंत्र : उमा शंकर शुक्ल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya