भाजपा के 11 बूथ अध्यक्षों को किया गया सम्मानित
अयोध्या। लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम देने वाले बूथ अध्यक्षों का सम्मान समारोह पूरा क्षेत्र के सिरसिडा में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान 11 बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। जिसमें सनेथू पहले तथा दुगवा दूसरे स्थान पर रहा। सेक्टर में राजेपुर पहले तथा रसूलाबाद दूसरे नम्बर पर रहा। समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा की मजबूत स्थिति का सबसे प्रमुख कारण निचले स्तर के कार्यकर्ता है। बूथ अध्यक्ष तथा पन्ना प्रमुखों की मेहनत का ही परिणाम है कि पार्टी का संदेश आमजनमानस तक पहुंचा। जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया। बूथ तथा सेक्टर प्रमुखों ने पार्टी द्वारा बनायी गयी रणनीति को लगातार जमीनी स्तर पर साकार करने का काम किया। चुनाव के पहले से ही पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना प्रारम्भ कर दिया। निष्ठा के साथ पूरे चुनाव में अपनी सहभागिता प्रदान की। पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी भूमिका का निर्वाहन पूरी लगन के साथ किया। अगर कहीं कोई कमी रह गयी होगी तो उसे भी समीक्षा करके दूर कर लिया जायेगा। भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर प्रधान महेन्द्र सिंह, प्रधान रणधीर सिंह लल्ला, मनीराम निषाद, शिवनारायन तिवारी, दिव्य प्रकाश तिवारी, कुलदीप पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, सतीश सिंह पिंटू, कालिका सिंह, नंद कुमार, रामजीत निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।