अयोध्या। केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की भाजपा नेताओ ने सराहना की है। सांसद लल्लू सिंह का कहना है कि यह बजट लोक कल्याणकारी है। बजट के माध्यम से भारत पूरी दुनिया में अर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर होगा। यह एक नयी सोच के साथ बनाया गया बजट है जिसमें हर वर्ग को विकसित करने का प्रयास किया गया है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बजट भारत के विकास की गति को एक नई दिशा प्रदान करेगा। यह युवाओं, किसानों व व्यापारियों की आशाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि बजट में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की अवधारणा दिखाई देती है। देश के सर्वांगीण विकास के साथ बजट समाज के हर वर्ग को स्पर्श कर रहा है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बजट गरीबों को सपने को पूरा करने वाला साबित होगा। यह हर क्षेत्र को विकसित करने का प्लान देता है। मिडिल क्लास, गरीबों, किसानों, व्यापारियों को उन्नति प्रदान करने वाला साबित होगा। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि बजट से पूरे देश की जनता को काफी उम्मीदें थी। बजट पूरी तरह से लोगो की आशाओं पर खरा उतरा है। यह बजट रोजगार तथा मेक इन इंडिया के सिद्धान्तो के बढ़ाने वाला साबित होगा।
बजट से भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर होगा अग्रसर: लल्लू सिंह
22
previous post