कैटर्स भाईचारा समिति का हुआ चुनाव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

दयालदास बने अध्यक्ष विनोद महामंत्री व दुर्गा प्रसाद चुने गये उपाध्यक्ष

अयोध्या। कैटर्स भाईचारा समिति की एक आवश्यक बैठक सिविल लाइन स्थित एक गेस्ट हाउस के सभागार में संगठन के सभी पदाधिकारियों के उपलब्धता के बीच संपन्न हुई। बैठक के दौरान कैटर्स भाईचारा समिति के सदस्यों की सर्वसम्मति से आपसी भाईचारे की सहमति से अध्यक्ष पद पर दयाल कैटर्स हैदरगंज के प्रोपराइटर दयालदास को चुना इसी क्रम में महामंत्री पद पर विनोद कैटर्स दर्शन नगर उपाध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद दरोगा कैटर्स दर्शन नगर तथा कोषाध्यक्ष पद पर वीर कुमार निषाद मंटू कैटर्स रेतिया को चुना गया प् इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की जानकारी संगठन के संरक्षक अरविंद निषाद द्वारा दी गई। बैठक के दौरान बाबा गुलाब जामुन मिक्स , गोधन छेना पाउडर, मंगू राम मसाले कानपुर के प्रोपराइटर विष्णु कुमार अवस्थी ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी ओर से नगद 51,000 रुपए देकर संगठन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। विष्णु कुमार अवस्थी ने बताया की यह धनराशि प्रत्येक वर्ष समिति को हमारी तरफ से प्रदान की जाएगी और समिति के सदस्य और पदाधिकारियों को जहां भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम हमेशा तैयार रहेंगे प् बैठक में अरविंद निषाद, रामू कैटर्स, गौरव जयसवाल सोनू कैटर्स( चेतराम) ,चंडी कैटर्स के अलावा कैटर्स भाईचारा समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya