The news is by your side.

मतगणना को लेकर भाजपा प्रमुख पदाधिकारियों की हुई कार्यशाला

मतगणना के विषय में दिये गये टिप्स

अयोध्या। मतगणना को लेकर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियो की कार्यशाला पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यशाला में कंट्रोल रुम व मतगणना की तैयारियों के विषय में चर्चा की गयी। पार्टी कार्यालय में बने कंट्रोल रुम में आईटी, लीगल तथा मीडिया के एक्सपर्ट मौजूद रहेंगे। यहां से मतगणना स्थल, चुनाव आयोग तथा प्रदेश मुख्यालय से सम्पर्क स्थापित रहेगा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मतगणना में प्रत्येक पदाधिकारी अपने जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन करना है। चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण यह क्षण है। कंट्रोल रुम में मौजूद एक्टपर्ट कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका का सही तरीके से निर्वाहन करना होगा। पदाधिकारी एक दूसरे से सम्पर्क में रहेंगे। कही अगर कोई कमी नजर आती है तो इसे अपने शीर्ष पदाधिकारियों से अवगत करायेंगे। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि मतगणना को लेकर सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दी गयी है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी से यह अपेक्षा रहेगी वह इस दिन पूरी तरह से एक्टिव रहेगा। हर पल की गतिबिधियों पर अपनी निगाह रखेगा। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, राजकुमार सिंह राजू व जिले, महानगर के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहले राम जन्मोत्सव में दिखा भक्तों का उत्साह
1 Comment
  1. OnHax Me

    OnHax Me

    […]usually posts some really intriguing stuff like this. If you’re new to this site[…]

Comments are closed.