समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष ने की मण्डलीय समीक्षा बैठक
फैजाबाद। घर की रसोई छोड़कर महिलायें महंगाई को लेकर सड़कों पर मोदी व योगी सरकार के खिलाफ आन्दोलन करेंगी। देश की आधी आबादी संघर्ष का बिगुल बजाकर सड़कों पर आन्दोलन करेगी। यह बातें समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री गीता सिंह ने सपा कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक में कहीं। समीक्षा बैठक में महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की पदाधिकारियों के अलावा फैजाबाद सहित बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर व अमेठी जनपद से महिला सभा की पदाधिकारी मौजूद रहीं। समीक्षा बैठक का संचालन सपा नेत्री स्नेहलता निषाद ने किया। समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि जब से केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गये हैं महिलायें व छात्रायें सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की रसोई महंगी हो गयी है जिससे महिलाओं में सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि महिला सभा प्रदेश के सभी जनपदों में अक्टूबर माह में सम्मेलन व आन्दोलन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथों पर महिलायें बढ़-चढ़कर शामिल होंगी और 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभायेंगी। समीक्षा बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि प्रदेश के हालात अच्छे नहीं हैं। योगी सरकार ने सपा सरकार में शुरू हुई समाजवादी महिला पेंशन जो कि 55 लाख महिलाओं को मिलती थी उसे बन्द कर दिया, गरीब महिलाओं में सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है। समीक्षा बैठक को सम्बोधित करती हुईं प्रदेश महासचिव रंजना कोरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। महिलायें सुरक्षित नहीं रह गयी हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश व प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं रहती वहाॅं तरक्की व उन्नति नहीं हो सकती है। समीक्षा बैठक को सम्बोधित करती हुईं पूर्व राज्यमंत्री विद्यावती राजभर ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में अब तक कोई भी विकास नहीं किया है। महिला सभा की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता पाण्डेय ने कहा कि सपा में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। प्रदेश की योगी सरकार में महिलायें पूरी तरह से असुरक्षित हैं। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सिंह के आगमन पर मुमताजनगर व सहादतगंज में महिलाओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सपा कार्यालय पहुॅंचने पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सिंह का व प्रदेश के पदाधिकारियों का सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, महासचिव बख्तियार खान व सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बुकें भेंटकर स्वागत किया। महिला सभा की प्रदेश सचिव व मण्डल प्रभारी प्रियंकासेन यादव व प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य मुस्कान सावलानी ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सिंह को 25 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। प्रवक्ता ने बताया कि समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव फैजाबाद, जिलाध्यक्ष शारदा यादव सुल्तानपुर, जिलाध्यक्ष ओम प्रभा बाराबंकी, जिलाध्यक्ष मीना सिंह अमेठी, जिलाध्यक्ष मालती वर्मा अम्बेडकरनगर ने अपने-अपने जिले की महिला सभा की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी व पांचों जनपदों की पदाधिकारियों जिसमें रेनू बाला, उषा यादव, पूजा सिंह, उषा सिंह, मिथलेश तिवारी, गुंजन सिंह, कमला यादव, किरन भारती, आशा पाण्डेय, मानसी यादव, नजमा खातून, उर्मिला सिंह, शोभा यादव, कंचन यादव, नन्दकिशोरी यादव, पुष्पा रावत, निशा खान, विमला देवी, किरन सिंह, शोभा वर्मा, सावित्री यादव, तारावती, आदि मौजूद थीं। बैठक के अन्त में महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में मिल्कीपुर विधान सभा की महिला सभा की अध्यक्ष कमलेश कुमारी यादव की 13 वर्षीय पुत्री रिया यादव के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.