फैजाबाद। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के फैजाबाद आगमन पर जिले की सीमा से लेकर शहर की सीमा तक दर्जनों स्थानो पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण करके स्वागत किया। स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट किया गया।
नगर की सीमा सहादतगंज पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संजीव सिंह, अभिषेक मिश्रा प्रमुख रुप से मौजूद रहे। इससे पूर्व रौनाही टोल प्लाजा पर सहकारी बैंक के सभापति धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ भेंट करके उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वेद प्रकाश गुप्ता, खुशीराम पाण्डेय, मोहनलाल गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह बल्ले, विनोद पाण्डेय, वीरभद्र गुप्ता, दुर्गा प्रसाद शुक्ला, विनोद कुमार गौड़, चन्द्रहास सिंह, राजितराम गोस्वामी, पंकज श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, जालिम यादव, राकेश कौशल, ओम प्रकाश सिंह, राकेश शुक्ला, राधे कन्नौजिया, चन्द्रिका यादव, परशुराम वर्मा, खन्ना सिंह, स्कन्द पाण्डेय, सुरेश सिंह, आलोक श्रीवास्तव, आरजू गुप्ता मौजूद रहे। सत्तीचैरा में भाजपा नेता कृष्णकुमार पाण्डेय खुन्नू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
डिप्टी सीएम का दर्जनों स्थानो पर किया गया स्वागत
Advertisements
Advertisements
Comments are closed.