The news is by your side.

भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के तत्वाधान में अन्तर-विभागीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत भारोत्तोलन (महिला एवं पुरूष) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि प्रो0 अशोक शुक्ला ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित की सराहना की। प्रो0 शुक्ला ने कहा कि कुलपति जी के सद्प्रयास से ही आज विश्वविद्यालय से प्रतिभावान खिलाड़ी निकल रहे है। जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। भारोत्तोलन प्रतियोगिता की शुरूआत शारीरिक शिक्षा विभाग के पुरूष वर्ग में सत्यम सिंह ने 85 किलोग्राम के सफल प्रयास से किया। वहीं महिला वर्ग से नीरज मिश्रा ने 120 किग्रा वजन उठाया। पुरूष वर्ग में 83 किलोग्राम वर्ग में सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय, 72 किलोग्राम वर्ग में अविरल जैसवाल एवं सत्यम सिंह ने 120 किलोग्राम वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी0टेक विभाग से प्राजंल श्रीवास्तव ने 92 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान मिला। योगापचार विभाग से प्रशांत ने 80, अरूण सिंह 62, दीपेश सिंह ने 83 किलेाग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्रा सीमा पाण्डेय 84किलोग्राम, नीरज मिश्रा 72 किलोग्राम, अभिलाषा सिंह 63 किलोग्राम एवं ज्योत्सिना सिंह ने 52 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में शिवेन्द्र सिंह एवं अभिलाषा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर परिसर क्रीड़ा प्रभारी डाॅ0 मुकेश वर्मा, डाॅ0 अयूब सिद्दीकी, सुरेन्द्र मिश्रा, टी0एस0 गंगवार एवं गिरीश पंत सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.