फैजाबाद। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली के मंच द्वारा कार्य वहिष्कार एवं तीन दिवसीय धरने का आह्वान किया गया है। इसी तारतम्य में विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद् द्वारा बुधवार को प्रथम दिवस में पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार रहा। डॉ. राजेश कुमार सिंह, अध्यक्ष, कर्मचारी परिषद् के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे विश्वविद्यालय से सारे कर्मचारी तिकोनिया पार्क धरने में शामिल हुए। जिस में मुख्य रुप से अध्यक्ष डा. राजेश सिंह, राम कुमार महामंत्री, उपाध्यक्ष शचीन्द्र पांडे, संगठन मंत्री कृतिका निषाद, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, अनूप सिंह पूर्व अध्यक्ष, डॉ. वीरेंद्र वर्मा पूर्व महामंत्री, मनोज सिंह, दिवय नारायण, हरिकेश सिंह, शरीफ, सुभाष विश्वकर्मा, रंजीत, श्याम कुमार, प्रेमसागर, मनोज पटेल, इंजीनियर शिवेंद्र तिवारी, विनोद शर्मा, विवेक, कुमार कीर्ति वर्मन, हेमंत भास्कर, संजय सिंह, कौशल किशोर सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह डॉवआदित्य प्रकाश सिंह, मनोज पटेल, संजय चैरसिया, ज्योति सिंह, बल्लभी तिवारी, शारदा पांडे, आदि कर्मचारियों ने धरना स्थल पर पहुंच कर लोगों का मनोबल बढया व उसे सफल बनाने में पूर्ण योगदान दिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.