The news is by your side.

गांधीवादी शिक्षक की जयंती पर सम्मानित हुई शिक्षिकाएं

फैजाबाद। गांधीवादी शिक्षक शांति स्वरूप वर्मा की जयंती पर शिक्षिकाओं और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन समाजवादी जनता पार्टी के तत्वाधान में बाल साक्षरता केन्द्र धारा मार्ग पर आयोजित हुआ।
जयंती पर सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि गांधीवादी शिक्षक आदर्श शिक्षक संघर्षशील तथा सक्रिय समाजसेवी थे। उनका पूरा जीवन गांधी के सिद्धांतो पर आधारित था। उन्होंने जीवन के अतिम क्षण तक खादी वस्त्र धारण किया और दबे कुचलों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत रहे उनका जन्म 1925 में हुआ था और उन्होंने अंगे्रजों के विरूद्ध स्वतंत्रा सग्राम में भी हिस्सा लिया था। कांग्रेस सरकार ने जब उन्हें सम्मान पेंशन देना चाहा तो उन्होंने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उन्होंने जो देश सेवा किया है वह किसी पुरस्कार के लिए नहीं किया है। इस मौके पर शिक्षिका अजयरानी शर्मा, विभा शुक्ला, मीना श्रीवास्तव, दिव्या शर्मा, रितू साहनी, जेबा, आरती गुप्ता, मीना सेन, शबनम परवीन, ज्योति सिंह आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके विचार व्यक्त करने वालों में पत्रकार कृष्ण प्रताप सिंह, मास्टर खलीक अहमद खां, महर्षि वेद प्रकाश आदि शामिल रहे। इसके पहले गांधीवादी शिक्षक के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  समर होमवर्क लोड को न बनने दें अवरोध : डॉ आलोक मनदर्शन

Comments are closed.