The news is by your side.

सपाईयों ने मनाया राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव का 72वां जन्मदिन

फैजाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 राम गोपाल यादव के 72वें जन्मदिवस के मौके पर सपा महानगर कमेटी ने पार्टी कार्यालय पर केक काटकर जश्न मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। प्रो0 श्री यादव के 72वें जन्मदिवस के मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष मो0 कमर राईन ने कहा कि देश व प्रदेश में तानाशाही का खतरा बढ़ रहा है। अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बन रहा है। सत्ता के नशे में चूर इस तानाशाही व अहंकारी देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता आगामी लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी। इस मौके पर सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, महिलायें व छात्र-छात्रायें सरकार की गलत व तानाशाही नीतियों से परेशान हैं। चारो ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गैस, पेट्रोल, डीजल व अन्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई से लोग परेशान व बेहाल हैं। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि प्रो0 श्री यादव का 72वाॅं जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें कमलेन्द्र पाण्डेय, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, हामिद जाफर मीसम, पार्षद रामभवन यादव, राम अंजोर यादव व विशालमणि यादव रिक्की, चैधरी बलराम यादव, ज्ञानेन्द्र यादव, शंकर प्रताप यादव, मुकेश जायसवाल, चन्द्रभान यादव, प्रधान देशराज यादव, मो0 तालिब खान आदि ने एक दूसरे को केक खिलाकर प्रो0 श्री यादव के जन्मदिवस की बधाई दी। सपा प्रवक्ता ने जानकारी दी कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन 01 जुलाई को जनपद की पांचों विधान सभाओं में मनाया जायेगा। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विनय मौर्य मोनू की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव का जन्मदिन पूर्व संध्या पर 30 जून को चैक घण्टाघर में पौधा वितरण कर मनाया जायेगा जिसमें मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव मौजूद रहेंगे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.