अयोध्या। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचन्दर यादव व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पंचकोसी परिक्रमा स्थल पर भ्रमण किया। परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के सेवार्थ स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगाये गये कैम्पों का निरीक्षण किया व श्रद्धालुओं का हालचाल लिया। उदया पब्लिक स्कूल के सामने भण्डारे व दवा कैम्प का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उद्घाटन किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा श्रद्धालुओं को उच्च स्तर की सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है। भाजपा के शासन काल में सभी धार्मिक आयोजन शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। अयोध्या को पयर्टन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या को सांस्कृतिक दृष्टि से विकसित करने का प्रयास सरकार कर रही है। यहां होने वाले धार्मिक आयोजनों को बेहतर करने हेतु सरकार ने कई कदम उठाये है। जिसके कारण अयोध्या में पयर्टकों की आमद बढ़ी है। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि अयोध्या में सड़को से लेकर घाटों की सुन्दरता बढ़ाने पर सरकार ने जोर दिया है। अयोध्या का सर्वगीण विकास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं की बढ़ोत्तरी करने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। सरकारी प्रयासों से जनता में उत्साह है। इस अवसर पर डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, दिवाकर सिंह, नागेन्द्र सिंह लल्ल,ू परमानंद मिश्रा मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Comments are closed.