The news is by your side.

समरसता कुम्भ सांस्कृतिक व पौराणिक महत्ता का प्रतीक : रमापति शास्त्री

समरसता कुम्भ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे उद्घाटन

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में 15 व 16 दिसम्बर, 2018 को आयोजित समरसता कुंभ 2018 की तैयारियों के अन्तर्गत शुक्रवार को आयोजन स्थल पर प्रभारी समरसता कुंभ मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के रमापति शास्त्री एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित की उपस्थिति में प्रेस कान्फेंस कर आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गयी।
समरता कुम्भ प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख नगरों में प्रयागराज कुंभ से पहले पॉच वैचारिक कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसी के क्रम में समरसता कुंभ का आयोजन डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर अयोध्या में होने जा रहा है। अयोध्या में सामरस बनाने के लिए वैचारिक कुंभ आयोजन एक विशेष प्रकार का संदेश देने जा रहा है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने बताया कि एक राष्ट्र एक संस्कृति एक समाज की तर्ज पर आयोजित यह वैचारिक कुंभ सरकार दूरदर्शिता का प्रतिफल है। कुंभ धरती पर सबसे बडा़ सांस्कृतिक आयोजन है। इसकी सांस्कृतिक और पौराणिक महत्ता सदियों से काफी मूल्यवान रही है। इसे यूनेस्कों ने भी विश्व विरासत की सूची में रखा है। वृहद पैमाने पर आयोजित कुंभ को सेटलाईट से भी देखा जा सकता है। विश्व में सबसे समृद्ध सामरस आयोध्या की पैतृक विरासत रही है। यहां पर विभिन्न धर्मां के विद्यमान मठ-मन्दिर इस तथ्य के प्रमाण है इसी वजह से सरकार ने राम नगरी अयोध्या में वैचारिक कुंभ का आयोजन किया। प्रेस कान्फेंस में प्रो0 दीक्षित ने बताया कि कुंभ की भावना के ज्यादा अनुरूप यहां बाल्मीकि नगर को बसाया गया है। यह नगर 54 हिस्सों में बटा हुआ है। समूचे भारत का प्रतिनिधित्व समाज धर्म, संस्कृति के अलग-अलग अनुयायी फिर भी एकता के सूत्र से बधे लघु भारत का दर्शन देखने को मिलेगा। प्रो0 दीक्षित ने बताया कि भारत भर वाद्य यत्रों को एक साथ झंकृत कर समावेशी भारतीय समाज की वैचारिक संगम का आयोजन इस नवीन परिसर में कल से प्रारम्भ होगा। इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सांयकाल में सत्रों के आयोजन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इस अवसर पर अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ला, प्रो0 के0के0 वर्मा, कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.