The news is by your side.

अयोध्या में अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर के लिए मुख्यमंत्री को भेजा स्मरण पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी सेंटर निर्माण की घोषणा

फैजाबाद। धर्मनगरी अयोध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर निर्माण के लिए घोषणा करने के बाद सम्बन्धित अधिकारियों को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। एक साल बीत जाने के बाद अभी तक जिला प्रशासन अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करा पाया है। इस सम्बन्ध में प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को एक स्मरण पत्र भेज मीडिया सेंटर निर्माण शीघ्र कराने की मांग किया है।

Advertisements

प्रेस क्लब अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत नृत्यगोपालदास जन शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए 31 मई 2017 को अयोध्या आये थे। प्रेस क्लब अध्योध्या की मांग पर उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर निर्माण अयोध्या में कराने की घोषणा किया था। घोषणा के बाद निदेशक सूचना जनसम्पर्क विभाग उ.प्र. ने जिलाधिकारी फैजाबाद से मीडिया सेंटर के लिए भूमि उपलब्ध कराने और नक्शा पास कराकर निर्माण व्यय का विवरण भेजने को कहा था परन्तु अभी तक जिला प्रशासन द्वारा शासन को इस सम्बन्ध में काई रिर्पोट नहीं भेजी गयी हैं नजूल विभाग ने भूमि उपलब्ध कराने के लिए कई प्रस्ताव दिये हैं परन्तु अभी तक भूमि नहीं दी गयी है। महेन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि इस सम्बन्ध में अयोध्या मेयर और बीजेपी जिलाध्यक्ष को भी ध्यानाकर्षण पत्र देकर अयोध्या में अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर निर्माण में सहयोग करने की मांग की गयी है।

Advertisements
इसे भी पढ़े  प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहले राम जन्मोत्सव में दिखा भक्तों का उत्साह

Comments are closed.