The news is by your side.

रामायण एक्सप्रेस ट्रेन को अगले पड़ाव के लिए सांसद ने किया रवाना

यात्रियां का पुष्पवर्षा व माल्यापर्ण करके स्वागत किया गया

अयोध्या। रामायण से सम्बंधित पौराणिक स्थलों का दर्शन कराने वाली रामायण एक्सप्रेस को सांसद लल्लू सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर अगले पड़ाव की ओर रवाना किया। यात्रियां का पुष्पवर्षा व माल्यापर्ण करके स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा के दौरान यात्रियों ने जयश्रीराम का जयघोष भी किया। नई दिल्ली सफदरगंज रेलवे स्टेशन से चलकर यह ट्रेन गुरुवार को अयोध्या पहुंची थी। ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं ने अयोध्या में विभिन्न मंदिरों का दर्शन किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रामायण में वर्णित स्थलों का दर्शन कराने वाली यह ट्रेन अयोध्या की संस्कृति का विस्तार करेगी। विभिन्न स्थानों से आये श्रद्धालुओं द्वारा राम से जुड़े पौराणिक स्थलों का दर्शन के उपरान्त आदर्श व राष्ट्रभक्ति का भाव मन में जागृत होगा। सरकार की यह पहल सराहनीय है। यह समाज में संस्कृति की महक को फैलाने में सहायक होगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि रामायण एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों मन में यात्रा को लेकर उत्साह है। इस प्रकार की ट्रेनों का संचालन होते रहना चाहिए। जिससे वे भारत के पौराणिक इतिहास व संस्कृति से भी अवगत रहे। इन यात्राओं से लोगो मन में सद्विचार का जन्म होता है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, राम कृष्ण तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, सुधीर चौरसिया, रमापति पाण्डेय, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, इ0 रणवीर सिंह, शक्ति सिंह, नन्दन तिवारी, रमाकांत विश्वकर्मा, अंकित दूबे, प्रमोद साहू, डा कनक बिहारी पाठक, भानु प्रताप सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, राम कुमार सिंह राजू, शिवम सिंह, अनूप सिंह रानू मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.