The news is by your side.

रेल यात्रियों को पिलाया ठंडा जल

स्माइल इंटरनेशनल क्लब ने शीतल जल सेवा का किया शुभारंभ

अयोध्या। भीषण गर्मी में कोई प्यासा न रहे जगह-जगह, इसके इंतजाम किये जा रहे हैं। फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को स्माइल इंटरनेशनल क्लब द्वारा शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया।।इसमे संस्था के सदस्यों द्वारा स्टेशन पर आने वाली प्रत्येक ट्रेन में यात्रियों को ठंडा जल वितरण किया गया। इसके बाद स्काउट गाइड के साथ मिलकर रेल यात्रियों को पानी भी पिलाया । साथ ही वहीं जरूरतमंदों को पुड़ी के पैकेट वितरीत किए गए। वहीं सुधांशु कंसल ने कहा कि लोगो की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है,इस भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल देना सबसे बड़ा पुण्य है जो संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। जिसमे संस्था के सभी सदस्यों तथा स्काउट के बच्चों द्वारा यात्रियों को जल पिलाया गया। इसमे मुख्य रूप से क्लब के संजय अग्रवाल, सुधांशु कंसल, अनिल अग्रवाल, राजन कुमार, अनुराग तिवारी, संतोष ओझा पारुल ग्रवालतथा विनीत बाजपाई शामिल रहे।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  समर होमवर्क लोड को न बनने दें अवरोध : डॉ आलोक मनदर्शन

Comments are closed.