The news is by your side.

कूड़े को नियत स्थान पर डाल स्वच्छ, सुन्दर अयोध्या के बने सहभागी : ऋषिकेश उपाध्याय

भाजपा पद यात्रा के दौरान जनता से संवाद, जनशिकायतों का निस्तारण भी

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा के नवें दिन महानगर में आठ टोलियों ने जनसम्पर्क कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक घर-घर बांटे। इस दौरान भाजपाईयों ने सरकारी योजनाओं के लभार्थीयों को भाजपा का पटका व माला पहना कर सम्मानित किया।
पद यात्रा की शुरूवात नियावां में सांसद लल्लू सिंह ने किया। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता में उत्साह का माहौल है। सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। इस दौरान सांसद ने कई लाभार्थीयों को सम्मानित किया। तथा पद यात्रा के दौरान आई कई जनशिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान गणेश गुप्ता, केशव बिगुलर, बाबू नंदन सोनकर, किशन मौर्या, प्रमोद मौर्या आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अवधपुरी कालोनी में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में पद यात्रा निकाल कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान महापौर ने कहा अयोध्या का समुचित विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। इस दौरान अशोका द्विवेदी, तिलकराम मौर्या, सुनील यादव, रंजीत पाण्डेय, दीपक जौहरी आदि प्रमुख थे। विभीषण कुण्ड अयोध्या में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई।
जयप्रकाश नारायण नगर में पदयात्रा का नेतृत्व सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू व भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने किया। भाजपाई ने घर-घर जाकर सम्पर्क किया। तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान सहकारी बैंक के सभापति टिल्लू सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को दिया जा रहा है। यदि किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नही मिल पाया है तो भाजपा के कार्यकर्ता उससे सम्पर्क कर जल्द ही उसे लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर आलोक द्विवेदी, अनिल सिंह, अनिल सोनी, सुधीर चौरसिया, भानु प्रताप सिंह, आदि प्रमुख उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.