The news is by your side.

प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

151 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

अयोध्या। राष्ट्रीय प्रजापति एकता मिशन के तत्वावधान में प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। प्रजापति समाज के उत्थान व विकास के लिए छात्र छात्राओं को उनके शैक्षिक विकास के आधार पर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक अमिता बौद्ध, कार्यक्रम उदघाटक डॉ राजेश कुमार प्रजापति, तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉ अजय कुमार प्रजापति, प्रधानाचार्य सुनीता भार्गव, समाजसेवी रामेंद्र प्रजापति, डॉ जयजय राम प्रजापति उपस्थित थे।
कार्यक्रम संयोजक मंडल में राम सुंदर प्रजापति, शिव बक्श सागर प्रजापति, तिलक राम प्रजापति तथा सदस्य मण्डल में लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति, डॉ राजेश प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, आशीष प्रजापति, बृज मोहन प्रजापति, आलोक कुमार प्रजापति, राम जी प्रजापति, गजाधर प्रजापति, देवेंद्र प्रजापति, राम लखन प्रजापति, राम जनम प्रजापति आदि प्रजापति समाज के लोगो ने समाज को शैक्षिक रूप से जागरूक करने के लिए अपने विचार दिये। इस समारोह में कुल 151 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें हाई स्कूल स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्तांक के रूप प्रथम स्थान अंकित प्रजापति, दूसरा स्थान पूजा प्रजापति तथा इंटर में प्रथम स्थान कोमल प्रजापति व दूसरा स्थान रितु प्रजापति, इसी प्रकार स्नातक स्तर पर प्रथम स्थान राम आशीष प्रजापति व दूसरा स्थान आरती प्रजापति, तथा एल एल बी में प्रथम जितेंद प्रजापति, तथा आई टी आई में प्रथम स्थान सुधांशु प्रजापति व दूसरा स्थान हरि मंगल प्रजापति को प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए संयोजक मंडल के शिव बक्श सागर प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के उत्थान व विकास के लिए राष्ट्रीय प्रजापति एकता मिशन का गठन किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रजापति समाज के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक आदि समस्याओं के समाधान हेतु पूरा प्रयास किया जाएगा तथा विशेष रूप से माटी कला के रूप में विलुप्त होते हुए मृदभांड, मूर्तिकला, आदि को पुनः विकसित करना है। 1 से 15 जून में निःशुल्क शैक्षिक एवं कला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
वही संयोजक मण्डल के ही राम सुंदर प्रजापति ने प्रजापति समाज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का निर्माण करना है। इसी प्रकार बड़े स्तर पर प्रजापति कला महोत्सव, प्रजापति भवन निर्माण, सामूहिक विवाह आदि योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। अमिता बौद्ध ने प्रजापति व अन्य पिछड़े वर्ग को प्रोत्साहन पूर्ण रूप से जागरूक करने का प्रयास किया।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.