The news is by your side.

निर्माण, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने किये उल्लेखनीय कार्य : लल्लू सिंह

सपा-बसपा को पहले ही जनता कर चुकी है रिजेक्ट

सरकारी प्रयासों का परिणाम, अयोध्या में बढ़ी विदेशी सैलानियों की आमद

अयोध्या। भाजपा महानगर का खिचड़ी भोज सम्मेलन कैंट स्थित मरी माता मंदिर के परिसर पर आयेजित हुआ। भोज से पहले सभा का आयेजन किया गया। सभा के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ सपा बसपा के गठबंधन की मंशा पर सवाल उठाये गये।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारत को महाशक्ति के रुप में विकसित करने के साथ देश के सांस्कृतिक और पौराणिक इतिहास को समाज के बीच में स्थापित करने का काम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद नाम पर केन्द्र सरकार कर रही है। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र सरकार की मंशा के अनुरुप लगातार पारदर्शी सरकार चलाकर गरीबों को विकसित करने का काम किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का अनुसरण करते हुए अटल जी द्वारा लागू की गयी अन्त्योदय की योजना का अनुसरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। केन्द्र सरकार के रेलवे से लेकर सड़क निर्माण, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सपा और बसपा गठबंधन होने के बाद जनता आज उनकी मंशा पर सवाल उठा रही है। इन पार्टियों की नीतियों के कारण जनता उन्हें पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है। आज इनके अस्तित्व तक को बचाने का सवाल पैदा हो गया है। भाजपा की नीतियों को को लेकर जनता के बीच में उपजे विश्वास का परिणाम है कि दोनो दल आज गठबन्धन करने को मजबूर हो गये है। योगी सरकार द्वारा कुंभ को प्रदान की गयी सुविधाओं की वजह से पूरा विश्व भारत की सांस्कृतिक पहचान से अवगत हो गया है। इससे प्रदेश में पयर्टन की सम्भावनाओं को बल मिला है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं की सफलता का यह परिणाम है कि विदेशी सैलानियों की आमद अयोध्या में बढ़ी है। भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। पूरी दुनिया आज मोदी के सामने नतमस्तक है। भाजपा की नीतियों का परिणाम यह है कि परस्पर विरोधी मानसिकता वाली पार्टियां अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एक हो रही है। ऐसी पाटियों की मंशा से सावधान रहने की जरुरत है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि मकर संक्रान्ति का पर्व जिसमें सूर्य उत्तरायण होता है। इन दिन सूर्य मकर राशि मे प्रवेश करता है। भारत और भाजपा की राशि भी मकर है। सूर्य का इसमें प्रवेश यश और कीर्ति को प्राप्त कराने वाला है। हम सरसता को बढ़ावा देने के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन कर रहे है। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक मिल रहा है। भाजपा का बूथ स्तर तक विकसित संगठन गरीबों की हितों की रक्षा हेतु संकल्पित है। सरकारी योजनाओं के सफलतापूर्ण क्रियान्वयन की वजह से जनता के द्वारा मिल रहे सम्मान के कारण भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। पार्टी 2019 के चुनाव में अपने सभी पिछले रिकार्ड को तोड़ने जा रही है। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी शिवनायक वर्मा, लोकसभा संयोजक डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी, सहकारी बैंक के सभापित धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, ओम प्रकाश सिंह, डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, डा सत्येन्द्र त्रिपाठी, शक्ति सिंह, अरविंद सिंह, संजीव सिंह, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा, सुधीर नारायन श्रीवास्तव, डा राकेश वशिष्ट, स्मृता तिवारी, तिलकराम मौर्या, रामधीरज पाण्डेय, भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, गणेश गुप्ता, मनमोहन जायसवाल, सुधीर चौरसिया, राम कुमार सिंह राजू, दिवाकर सिंह, परमानंद मिश्रा, बुद्धिपाल प्रजापति, अनिल सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.