The news is by your side.

राष्ट्रीय जलमार्ग व रामजानकी मार्ग का हुआ शिलान्यास

सरयू नदी पर फैजाबाद से मांझी घाट तक 350 किमी बनेगा राष्ट्रीय जलमार्ग

फैजाबाद। बस्ती के किसान महाविद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी मंे सरयू नदी पर फैजाबाद से मांझी घाट तक 350 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय जलमार्ग व रामजानकी मार्ग का शिलान्यास किया। सांसद लल्लू सिंह ने इसे सांस्कृतिक विरासत को सहेजने व गौरवशाली इतिहास को स्मरण कराने वाला क्षण बताया। इसके लिए सांसद ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से त्रेतायुग में विश्वामित्र ने अयोध्या व जनकपुर को जोड़ने का कार्य किया था। उसी प्रकार से केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने रामजानकी राष्ट्रीय महामार्ग का शिलान्यास करके दो संस्कृतियों को आपस में जोड़ने का कार्य किया है। इसको महज एक मार्ग के निर्माण की दृष्टि से न देखा जाय। यह श्रद्धा का विषय है। भगवान राम इसी मार्ग से माता सीता को लेकर आये थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश की सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।
उन्होने कहा कि दीपोत्सव के माध्यम से अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को पूरी दुनिया के समक्ष रखने का कार्य मुख्यमंत्री के द्वारा किया जा रहा है। जिससे विदेशी सैलानियों की आमद अयोध्या में प्रारम्भ हो गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा निरंतर अयोध्या के सम्पूर्ण के लिए योजनाएं दी जा रही है। सांसद लल्लू ने रामभक्त देशवासियों की तरफ से केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनन्दन किया है।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.