The news is by your side.

आरएसएस के इशारे पर चल रही देश की मोदी सरकार: अरविन्द गिरि

लोकतंत्र बचाओ सग्रम क्रान्ति साइकिल यात्रा का सपाईयों ने किया जगह-जगह स्वागत

लोकतंत्र बचाओ सग्रम क्रान्ति साइकिल यात्रा का स्वागत करते पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय

फैजाबाद। जनपद पहुॅंचने पर लोकतंत्र बचाओ सग्रम क्रान्ति साइकिल यात्रा का समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव व साइकिल यात्रा के संयोजक अरविन्द गिरि 26 जुलाई बलिया से शुरू हुई साइकिल यात्रा गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ व अम्बेडकरनगर होते हुए गोशाईगंज पहुॅंची। जहाॅं पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव व गोशाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह की अगुवाई में साइकिल यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत हुआ।
कुर्की पहुॅंचने पर साइकिल यात्रियों का सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन की अगुवाई में माला पहनाकर स्वागत हुआ। इस मौके पर अयोध्या विधान सभा के अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू की अगुवाई में सभा का आयोजन हुआ जिसमें यात्रा के संयोजक अरविन्द गिरि ने कहा कि देश की मोदी सरकार आरएसएस के इशारे पर चल रही है। आरएसएस के लोग अपने कार्यालय पर तिरंगा झण्डा नहीं फहराते हैं। आरएसएस पंजीकृत संस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहते हैं। देश व प्रदेश की दोनों सरकारें संविधन की धज्जियाॅं उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि अहंकार में डूबी केन्द्र की भाजपा सरकार को आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने साइकिल यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी और छात्र-छात्रायें परेशान हैं। लोकतंत्र में अपनी बात कहने पर योगी सरकार की पुलिस लाठियाॅं बरसा रही हैं। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि बलिया से लेकर प्रदेश की राजधानी तक नौजवान बारिश व गर्मी के मौसम में साइकिल चलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे में पड़ता है तो नौजवान ही आगे बढ़कर और सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करता है और देश की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि यह साइकिल यात्रा मोदी व योगी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। कुर्की में स्वागत करने वालों पर अयोध्या विधान सभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू, सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, तरजीत गौड़, गयादीन यादव, ललित यादव, शिवकुमार यादव, मनोज जायसवाल, बलराम यादव, रंजीत शर्मा, जाबिर खान, अवधेश पाण्डेय, गंगाराम कनौजिया, भरत गौड़, रामजनम विश्वकर्मा, गोपीनाथ वर्मा, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, राम विशाल यादव, डाॅ0 एम0पी0 सिंह आदि मौजूद थे। साइकिल यात्रा का मयाबाजार, पाराखान चैराहा, दर्शननगर पावर हाउस, दर्शननगर बाजार आदि कई स्थानों पर स्वागत किया गया जिसमें सपा नेता हरेन्द्र यादव, निर्मल वर्मा, अभय यादव, राधेश्याम यादव, दीपक यादव, मुकेश यादव, अखिलेश यादव टक्कू, त्रिभुवन प्रजापति, मनोज वर्मा, कैलाश सिंह, भानू यादव, संतोष यादव, विन्देश्वरी यादव, अभिषेक तिवारी, मंजीत यादव, अर्जुन यादव, आकर्षित मौर्या, गोविन्द यादव, अर्जुन भारती आदि ने स्वागत किया। सपा महानगर कमेटी ने देवकाली बाईपास पहुॅंचने पर महासचिव श्यामकृष्ण श्रीवास्तव की अगुवाई में साइकिल यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

Advertisements
लोकतंत्र बचाओ सग्रम क्रान्ति साइकिल यात्रा

इस मौके पर हामिद जाफर मीसम, मो0 अपील बब्लू, सनी यादव, शादमान खान, योगेश श्रीवास्तव, आसिफ चाॅंद, मो0 इकबाल, मो0 इरशाद, मं0 अनिल मिश्रा, रामभवन यादव, औरंगजेब खान, वसी हैदर गुड्डू, कामिल हसनैन, सुजीत जायसवाल आदि ने साइकिल यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया और अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाये। इलाहाबाद-रायबरेली बाईपास पर सपा नेता व बीकापुर के पूर्व विधायक आनन्दसेन यादव की अगुवाई में साइकिल यात्रियों का स्वागत हुआ। इस मौके पर बीकापुर के पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि राजधानी का सबसे सुरक्षित इलाका राजभवन कालोनी कानून मंत्री के घर के ठीक सामने और एडीजी कानून व्यवस्था के घर के पास दिन-दहाड़े एक बदमाश बेखौफ होकर कैश वैन से लाखों रूपये लूटकर गनमैन की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों का भाजपा सरकार में मनोबल बढ़ा हुआ है। इस मौके पर साइकिल यात्रियों का स्वागत करने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव, गन्ना सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र यादव, जयसिंह यादव, अनिल यादव बब्लू, नन्हकन यादव, जय प्रकाश यादव, सती प्रसाद, अमर यादव, रामचन्दर यादव, अजय वर्मा आदि ने बड़ी संख्या में स्वागत किया। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव की अगुवाई में रायबरेली बाईपास पर स्वागत हुआ जिसमें बालकृष्ण मिश्रा, शंकर यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, गुरूदीन यादव, प्रकाश यादव आदि मौजूद थे। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि साइकिल यात्रियों का जत्था रात्रि विश्राम करेगा और 03 अगस्त दिन शुक्रवार को साइकिल यात्रा लखनऊ के लिये प्रस्थान करेगी। जहाॅं पर जगह-जगह सोहावल, रूदौली आदि स्थानों पर स्वागत होगा। रायबरेली बाईपास से साइकिल यात्रियों के साथ बीकापुर के पूर्व विधायक आनन्दसेन यादव सोहावल स्थित मीरपुर कांॅटा तक साइकिल चलायेंगे।

Advertisements

Comments are closed.