# Next Khabar > अयोध्या लोकल न्यूज़ ## Posts - [सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद](https://nextkhabar.in/during-the-complete-solution-day-the-dm-and-ssp-listened-to-the-complaints/): -मौके पर आयी 152 शिकायतों में पांच का हुआ निस्तारण सोहावल। सोमवार को सोहावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान अपनी शिकायतों को लेकर डेढ़ बजे तक फरियादी डीएम और एसएसपी का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते रहे। जब डेढ़ बजे डीएम टीकाराम फुंडे व एस एस पी डा0 गौरव ग्रोवर सोहावल तहसील सभागार में पहुंचे।यहां फरियादियों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि इससे पहले अपनी वर्षों पुरानी और गम्भीर शिकायतों के निस्तारण की आस लिए दर्जनों की संख्या में एक बजे तक इंतजार के बाद फरियादी मायूस होकर… - [ट्रैक्टर-ट्राली चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार](https://nextkhabar.in/tractor-trailer-theft-gang-exposed-three-arrested/): -चोरी की गई दो ट्रालियां व एक महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद अयोध्या। कोतवाली रुदौली एवं स्वाट/सर्विलांस टीम अयोध्या की संयुक्त कार्रवाई में शातिर ट्रैक्टर-ट्राली चोरों के गिरोह का खुलासा किया गया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो ट्रालियां तथा घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर बरामद किया है। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के शुजागंज क्षेत्र में हुई ट्राली चोरी की घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। अभियान ‘त्रिनेत्र’ के तहत थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच… - [बाबू प्रभात सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर ’सेवा समर्पण दिवस’ का हुआ आयोजन](https://nextkhabar.in/seva-samarpan-day-was-organized-on-the-fourth-death-anniversary-of-babu-prabhat-singh/): -ठंड से बचाने के लिए 20 हजार जरूरतमंदो को कंबल, गरीब छात्र-छात्राओं को साइकिल व महिलाओं को दी गयी सिलाई मशीन अयोध्या। पूराबाजार विकासखंड के मडना में स्व. बाबू प्रभात सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर ’सेवा समर्पण दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शामिल हुए। इस दौरान अयोध्या और अंबेडकर नगर के भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। यह आयोजन अयोध्या ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह और गन्ना समिति अयोध्या के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह के… - [बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार](https://nextkhabar.in/gang-stealing-electricity-wires-exposed-five-arrested/): अयोध्या। पावर कॉरपोरेशन को करीब पांच लाख रुपये की चपत लगाने वाले बिजली तार चोर गिरोह का रुदौली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो 33 केवीए बिजली लाइन के तार चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके थे। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मीसा गांव में 34 बिजली के खंभों से 33 केवीए लाइन के तार काट कर चोरी कर लिए गए थे। इस घटना को लेकर कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों… - [समाजसेवी ने युवक के निधन पर पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस](https://nextkhabar.in/the-social-worker-consoled-the-grieving-family-over-the-young-mans-death/): -बच्चों की शिक्षा का लिया जिम्मा, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता मिल्कीपुर। मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मसेढ़ा गांव में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित युवक के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही इस दुखद घटना की जानकारी समाजसेवी एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति अमरनाथ तिवारी उर्फ मानस तिवारी को हुई, वे तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मसेढ़ा गांव निवासी 38 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह लंबे समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। बीते… - [कम्बल पाकर खिल उठे जरूरतमंदों के चेहरे](https://nextkhabar.in/the-faces-of-the-needy-brightened-up-after-receiving-blankets/): -समाजसेवी ने किनौली ग्राम सभा में पांच सौ लोगों को वितरित किया कम्बल अयोध्या। क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए विकासखंड मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित ग्राम सभा किनौली में समाजसेवी व प्रधान प्रतिनिधि धर्मचन्द्र यादव ने ग्राम सभा किनौली के जरूरतमंद पांच सौ लोगों को कम्बल वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए आगे भी कंबल वितरित करने की बात कही। समाजसेवी धर्मचन्द्र यादव ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा भगवान की सेवा की तरह है। जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी देखकर मन को असीत शांति मिलती है। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के… - [आस्तीकन गहनाग बाबा स्थल का होगा कायाकल्प](https://nextkhabar.in/the-astikan-gahanag-baba-site-will-be-revitalized/): -एक करोड़ रुपये से विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, मिल्कीपुर विधायक के प्रस्ताव को तीर्थ विकास परिषद से मिली मंजूरी अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित आस्तीकन गहनाग बाबा स्थल पर शीघ्र ही पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान द्वारा अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को भेजे गए प्रस्ताव पर निदेशालय ने एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। स्वीकृत राशि से स्थल पर बुनियादी एवं पर्यटक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। आस्तीकन गहनाग बाबा स्थल क्षेत्र की आस्था का… - [पीडीए प्रहरी सम्मेलन में सपा की सरकार बनाने का संकल्प](https://nextkhabar.in/pda-resolves-to-form-an-sp-government-at-the-police-conference/): -पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में पीडीए प्रहरी सम्मेलन का किया आयोजन अयोध्या। रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में पीडीए प्रहरी सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मौजूद सभी लोगों ने संकल्प लिया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की कथित अत्याचारी और जुल्मी सरकार को सत्ता से हटाया जाएगा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय… - [अयोध्या के दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब डिजिटल हुआ सफर](https://nextkhabar.in/travel-on-ayodhyas-two-national-highways-is-now-digital/): -राष्ट्रीय राजमार्गों पर नई पहल, क्यूआर कोड व यूपीआई से यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा अयोध्या। अयोध्या के दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों के लिए नई सुविधाओं की शुरुआत ने सफर को और अधिक सुगम, सुरक्षित तथा डिजिटल बना दिया है। डबल इंजन की सरकार में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच-27 रामसनेही घाट से गोरखपुर तक का हिस्सा और एनएच-330ए जगदीशपुर से अयोध्या पर कई जन-उपयोगी पहल शुरू की हैं। इन पहलों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर जानकारी, सुरक्षित ड्राइविंग और डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है। यह पहल डिजिटल इंडिया के विजन को साकार… - [सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने परिवार के साथ किया रामलला का दर्शन](https://nextkhabar.in/sp-mp-avadhesh-prasad-visited-lord-rams-idol-with-his-family/): अयोध्या। रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए और हनुमंत लला का भी आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नए वर्ष पर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन कर स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर कब्जे को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि किसी देश पर हमला करना, आक्रमण करना या किसी को सताना मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर अमेरिका यह दावा करता… - [हर्षोल्लास से मनाया गया पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री का 75वां जन्मदिन](https://nextkhabar.in/former-mp-dr-nirmal-khatris-75th-birthday-was-celebrated-with-great-joy/): -कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर व केक काटकर दी बधाई अयोध्या। कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. निर्मल खत्री के सौम्य, सरल एवं जनप्रिय व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके द्वारा पार्टी और क्षेत्र के लिए किए गए योगदान को याद… - [श्रीराम के प्रबंधन सिद्धांतों से मिला सुशासन का संदेश](https://nextkhabar.in/the-message-of-good-governance-derived-from-lord-ramas-management-principles/): -अयोध्या में ICSI-NIRC का वार्षिक सम्मेलन, सीएस आशीष गर्ग के सत्र में श्रीराम के आदर्शों को कॉरपोरेट प्रबंधन से जोड़ा अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में स्थित पार्क इन बाय रॅडिसन होटल में आयोजित द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया (ICSI) की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (NIRC) द्वारा वार्षिक क्षेत्रीय सम्मेलन का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया।सम्मेलन का विषय “कंपनी सचिव – राष्ट्र निर्माण में सहभागी: विकसित भारत एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हेतु सुशासन” रखा गया, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक कंपनी सचिवों एवं पेशेवरों ने सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में सीएस… - [अयोध्या में 47 करोड़ की बी ग्रेड फॉरेंसिक साइंस लैब को मिली रफ्तार](https://nextkhabar.in/47-crore-b-grade-forensic-science-lab-in-ayodhya-gets-momentum/): -अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को मिलेगी तकनीकी मजबूती अयोध्या। अपराध जांच के क्षेत्र में भी मनगरी अयोध्या नई ऊंचाइयों को छूने जा रही है। यहां मंडल स्तरीय अत्याधुनिक बी-ग्रेड फॉरेंसिक साइंस लैब का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। लगभग 47 करोड़ रुपये की लागत से बाग बिजेसी के निकट में बन रही यह पांच मंजिला इमारत अपराधियों के लिए कड़ी चुनौती साबित होगी। यह लैब 10266 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैली हुई है और ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर इसका निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। पहले अयोध्या… - [श्रद्धाभाव से मनाई गई सावित्रीबाई फुले की जयंती](https://nextkhabar.in/savitribai-phules-birth-anniversary-celebrated-with-devotion/): -साकेत बुद्ध विहार चैरिटेबल ट्रस्ट ने कराया सहभोज व कम्बल वितरण अयोध्या। साकेत बुद्ध विहार चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में नारी शिक्षा और सामाजिक न्याय की महान अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सेवाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्य व विशिष्ट अतिथि यस एल सोनकर की उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों द्वारा महिलाओं को कंबल वितरण किया गया, जो समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रतीक रहा। कार्यक्रम के दौरान सहभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने समानता… - [किशोरी की हत्या, पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने रेलवे लाइन किनारे मिला शव](https://nextkhabar.in/teenage-girl-murdered-body-found-on-railway-line-in-front-of-postmortem-house/): अयोध्या। अयोध्या में शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। किशोरी का शव पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों के बीच नाले में पड़ा मिला। राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार किशोरी का शव संदिग्ध और आपत्तिजनक अवस्था में मिला है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त व फटे हुए थे, जबकि दुपट्टा शव से कुछ दूरी पर पड़ा पाया गया। गले पर भी निशान मिलने से प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद… - [भूसे के ढेर में छिपाए गए लाखों के जेवरात ग़ायब](https://nextkhabar.in/jewelry-worth-lakhs-hidden-in-a-pile-of-hay-goes-missing/): -पीड़ित ने खांडसा थाना पुलिस से की शिकायत मिल्कीपुर। खंडासा थाना क्षेत्र के बोडेपुर पूरे रामसरन पांडे गांव से जेवरात गायब होने की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी विकास कुमार पुत्र हृदय राम ने खांडसा थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब चार पांच माह पूर्व क्षेत्र में लगातार चोरी की अफवाहें फैल रही थीं, जिससे डर के कारण उन्होंने घर में रखे कीमती जेवरातों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से भूसे के ढेर में छिपा दिया था। छिपाए गए… - [महापौर ने रीडगंज में स्थापित ट्यूबवेल का किया लोकार्पण](https://nextkhabar.in/the-mayor-inaugurated-the-tubewell-installed-in-reedganj/): -58 लाख रुपये की लागत से की गई स्थापना, 06 वार्डों में पेयजल सुविधा होगी बेहतर अयोध्या। मंगल पांडे वार्ड स्थित रीडगंज में 57. 94 लाख रुपये की लागत से स्थापित ट्यूबवेल का लोकार्पण महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को समारोह पूर्वक किया। उन्होंने कहा कि नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है, उसी कड़ी में रीडगंज में एक बड़ा ट्यूबवेल की स्थापना की गई है। इससे मंगल पांडे वार्ड तथा आसपास के छह वार्ड की पेयजल व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी। इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता वार्ड… - [-“जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री....' ने सबको मोहा](https://nextkhabar.in/sing-the-praises-of-ram-born-in-awadh-enchanted-everyone/): -चितवन, हस्त मुद्रा व पद विन्यास का अद्भुत समन्वय, सधी भावभंगिमाओं ने कथक को जीवंत किया अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित द्वितीय प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में फिरोजाबाद के मयूरी शर्मा एवं समूह ने नृत्यांजलि प्रस्तुति में “श्रीराम चरित्रम“, “दशावतार“ कथक नृत्य नटिकाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ’जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री…..’ गीत से शुरू हुए कथक नृत्य ने पालक झपकते ही सम्मोहन में बांध लिया, पंडाल में चलायमान लोग स्थिर होकर एक स्थान पर बैठ गए। नाटिका में नैनों की भाव भंगिमा, हस्त मुद्राएं, व पैरों का सुंदर संचालन… - [नगर निगम कार्यालय नए भवन में ले जाने का जताया संकल्प](https://nextkhabar.in/commitment-expressed-to-move-the-municipal-corporation-office-to-a-new-building/): -महापौर ने नगर निगम की बीते वर्ष की उपलब्धियों पर की चर्चा अयोध्या। महापौर मं. गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा है कि जब लोग सो रहे होते हैं तो नगर निगम जागकर सफाई कर रहा होता है। उन्होंने बीते वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योजनावद्ध ढंग से कड़ी मेहनत कर नगर निगम की साख बढ़ाने के लिए आभार जताया। वह तिलक हाल में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश भर के लोग जब यहां आते हैं तो वह भी सफाई की तारीफ करते हैं। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को लेकर संवेदनशीलता… - [सीएम योगी ने ‘अयोध्या कैलेंडर’ का किया अनावरण](https://nextkhabar.in/cm-yogi-unveiled-the-ayodhya-calendar/): कहा- अयोध्या विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में “अयोध्या कैलेंडर” का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व अनुराज जैन उपायुक्त अयोध्या विकास प्राधिकरण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को दर्शाने वाले इस कैलेंडर की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। अयोध्या कैलेंडर में सम्मिलित आकर्षक एवं भावपूर्ण छायाचित्र राजेश कुमार सिंह द्वारा लिए गए… - [जन्मांध दिव्यांग भवानी प्रसाद को मिली सेंसर युक्त छड़ी](https://nextkhabar.in/congenitally-blind-differently-abled-bhawani-prasad-received-a-cane-with-sensors/): -दिव्यांग का बाधा-रहित होगा नववर्ष का सफर मिल्कीपुर। अमानीगंज विकासखंड के खण्डासा बाजार में रहने वाले 45 वर्षीय दिव्यांग भवानी प्रसाद की जिंदगी में सेंसर युक्त छड़ी नववर्ष की एक नई रोशनी लेकर आई है। जन्मजात दिव्यांगता के कारण दोनों आंखों से दिखाई न देने वाले भवानी प्रसाद को अब एक विशेष सेंसर युक्त छड़ी की मदद से चलने-फिरने में आसानी होगी। सामाजिक कार्यकर्ता एवं हाईकोर्ट एडवोकेट सूरज कौशल की पहल पर दिव्यांग जन अधिकारी अयोध्या चंद्रेश त्रिपाठी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सहायता प्रदान की है। यह छड़ी ना केवल भवानी प्रसाद को बाधाओं से बचाएगी बालकी उनकी… - [साल के पहले दिन रामलला दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब](https://nextkhabar.in/on-the-first-day-of-the-year-a-flood-of-devotion-poured-into-the-ramlalla-court/): -तकरीबन आठ लाख श्रद्धालुओं से पटी नजर आई अयोध्या, हनुमानगढ़ी में भी दर्शन को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु अयोध्या। नए साल 2026 की शुरुआत में रामनगरी अयोध्या भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आई। साल के पहले दिन सुबह से ही रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भीषण ठंड को दरकिनार कर राम मंदिर में हाजिरी लगाई और नए साल की शुरुआत प्रभु श्रीराम के चरणों में माथा टेककर की। इस दौरान सूर्य देव ने भी श्रद्धालुओं का दिन भर साथ दिया। एक अनुमान के अनुसार पूरे दिन में आठ लाख… - [प्रधानाचार्यों का मान- सम्मान सर्वोपरि : डॉ. मणिशंकर तिवारी](https://nextkhabar.in/respect-and-honor-of-principals-is-paramount-dr-manishankar-tiwari/): – प्रधानाचार्य परिषद के मंडल व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मणिशंकर तिवारी ने कहा कि विद्यालय की प्रशासनिक और शैक्षिक व्यवस्था में प्रधानाचार्यों का योगदान मील का पत्थर होता है। तदर्थ प्रधानाचार्यों के सम्मान के लिए परिषद के निर्णय के आधार पर अपर मुख्य सचिव से वार्ता की जाएगी। सभी लंबित मांगों के लिए अनवरत संघर्ष चलता रहेगा। प्रयास रहेगा कि प्रधानाचार्यों के चेहरे पर हमेश मुस्कान बनी रहे। डॉ.तिवारी एसएसवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य परिषद की ओर से आयोजित धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर… - [भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा, भारत की आध्यात्मिक शक्ति की प्राण प्रतिष्ठा है : राजनाथ सिंह](https://nextkhabar.in/the-consecration-of-lord-ram-is-the-consecration-of-indias-spiritual-power-rajnath-singh/): -ऑपरेशन सिंदूर में हमने भगवान राम की युद्ध में भी मर्यादा न छोड़ने की शिक्षा का पालन किया अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला के विराजमान होने के प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के द्वितीय वार्षिकोत्सव में शामिल होने, आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या धाम पहुंचे। इस पावन अवसर पर उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का दर्शन पूजन कर, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन किये। इसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में बने में मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा को स्थापित किया।इस… - [अयोध्या के शौर्य, वैभव व पराक्रम के आगे नहीं टिक पाया कोई दुश्मन : योगी आदित्यनाथ](https://nextkhabar.in/no-enemy-could-withstand-the-bravery-glory-and-valor-of-ayodhya-yogi-adityanath/): -श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। सीएम योगी ने अंग्रेजी नववर्ष 2026 की शुभकामना देते हुए प्रार्थना की कि यह वर्ष सभी के लिए मंगलकारी हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या ने स्वतंत्र भारत में रामजन्मभूमि आंदोलन के अनेक पड़ाव देखे हैं। अयोध्या के नाम से ही अहसास होता है कि यहां कभी युद्ध नहीं हुआ। कोई भी दुश्मन… - [मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ने हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन-पूजन](https://nextkhabar.in/the-chief-minister-and-the-defence-minister-visited-and-offered-prayers-at-hanumangarhi-and-ram-lalla/): -मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का किया आरोहण अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को हनुमानगढ़ी पहुंचकर संकट मोचन हनुमान के दर्शन-पूजन किए। हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां प्रभु श्रीरामलला मंदिर व राम दरबार में हाजिरी लगाई, विधिवत आरती उतारी तथा मंदिर की परिक्रमा की। सीएम व रक्षा मंत्री ने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे। यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका… - [अयोध्या सिने अवार्ड 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने अरविंद अकेला कालू और अभिनेत्री रानी चटर्जी](https://nextkhabar.in/arvind-akela-kalu-and-actress-rani-chatterjee-won-best-actor-and-best-actress-at-the-ayodhya-cine-awards-2025/): -निर्माता अभय सिन्हा, वितरक निशांत उज्जवल और पीआरओ रंजन सिन्हा भी किये गये सम्मानित अयोध्या। अयोध्या सिने अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन इस वर्ष भी भोजपुरी सिनेमा के सितारों और सृजनकर्ताओं के लिए यादगार साबित हुआ। समारोह में उत्कृष्ट अभिनय और रचनात्मक योगदान के लिए कई नामचीन कलाकारों व फिल्मकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का प्रतिष्ठित पुरस्कार अरविंद अकेला ‘कल्लू’ को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में रानी चटर्जी को चुना गया। दोनों कलाकारों के नाम की घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। इनके साथ ही भोजपुरी सिनेमा के सशक्त स्तंभ माने… - [सूर्य की रोशनी बढ़ाती है हैप्पी मनोश्राव : डा. आलोक मनदर्शन](https://nextkhabar.in/sunlight-increases-a-happy-mindset-dr-alok-mandarshan/): -शीत-ऋतु करती है डिप्रेशन में वृद्धि अयोध्या। लगातार गिरता तापमान तथा कोहरे व धुन्ध भरे मौसम में बढ़ रहे जाड़े की तीव्रता का असर शीत- ऋतु भावनात्मक विकार या सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर या एस ए डी के लिये अनुकूल स्थति होती है। इस विकार को विंटर-डिप्रेशन भी कहा जाता है। इसमें उदासी,निराशा, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा या अतिनिद्रा,अनमनापन,मूड स्विंग,थकान,भूख में बदलाव,नशाखोरी,आत्मघाती या परघाती व्यवहार जैसे लक्षण दिख सकते है। कारण : मस्तिष्क में मौजूद हैप्पी-हार्मोन सेरोटोनिन मूड स्टेबलाइज़र का कार्य करता है जिससे भावनात्मक-स्थिरता का संचार होता है। सूर्य का प्रकाश इसका प्रमुख स्रोत है। सूर्य-प्रकाश का अभाव व तापमान में अति… - [बच्चों की तरह निर्मल मन में ही होती है राम की प्रतिष्ठा : संत रामदिनेशाचार्य](https://nextkhabar.in/the-glory-of-ram-resides-only-in-a-pure-mind-like-that-of-children-saint-ramdineshacharya/): -श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित द्वितीय प्रतिष्ठा द्वादशी पर हो रही कथा अयोध्या। बालक राम सहज हैं, सुलभ हैं, राम कथा को वसुंधरा पर लाने का श्रेय महादेव को जाता है। कागभुसुंडि जैसे ज्ञानी ने बालक राम का जब दर्शन किया तो वह 5 वर्ष तक अयोध्या में ही विराजमान रहे। वह राम बालक के रूप में जो थे उनका वंदन करते रहे। जिसका हृदय बालक की तरह नहीं होगा उसके मन में राम की प्रतिष्ठा नहीं हो सकतीद्य भगवान हमेशा मन मांगते हैं। क्योंकि इसी मन में दम्भ, द्वेष, दुराशा होती है। भगवान निर्मल मन की कामना रखते… - [छह करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम कराएगा दो कुंडों का कायाकल्प](https://nextkhabar.in/the-municipal-corporation-will-renovate-two-tanks-at-a-cost-of-six-crore-rupees/): -2.64 करोड़ रुपये की लागत से होगा दुर्गा कुंड का नवनिर्माण, 3.34 करोड़ की लागत से होगा अमृत जलाशय सुख सागर का निर्माण अयोध्या। नगर निगम छह करोड़ रुपये की लागत से नगर में दो प्रमुख तालाबों का कायाकल्प कराएगा। इस कार्यक्रम महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समारोहपूर्वक शिलान्यास किया और चौपाल लगाकर जनसुनवाई की। प्रकाश, पेयजल समेत कई समस्याओं का समाधान किया। महापौर ने झलकारी बाई वार्ड स्थित अष्टभुजा देवी मंदिर कुशमाहा में 2.64 करोड़ रुपये की लागत से दुर्गा कुंड के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य छह माह में पूरा होना है। इस मौके पर पार्षद… - [हे सखी गंगा नहाईव की नाही...](https://nextkhabar.in/hey-friend-has-ganga-bathed-or-not/): -अयोध्या महोत्सव के फोक अवॉर्ड शो में थिरके दिवाकर द्विवेदी अयोध्या। बीते 25 दिसंबर से फॉर एवर लॉन में आयोजित हो रहे अयोध्या महोत्सव में फोक अवॉर्ड शो के अंतर्गत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधी के लोकप्रिय गायक दिवाकर द्विवेदी ने कार्यक्रम संयोजक विजय यादव के साथ अपने चिरपरिचित गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया जिसमें बहुत प्रसिद्ध उनका गीत “हे सखी गंगा नहाईव की नाही“, इसी क्रम में बधाईया बाजे अवधपुरी मा, जादू भरी राम तोहरी नगरिया, “तोहरे रिचार्ज के चककर मा कोटा कय चाऊर बेंच देहेन“,तथा “बाबा गोभीया कय फूल होइ गए“ और “गंगा नहाय… - [हादसे में बाइक सवार की मौत](https://nextkhabar.in/biker-dies-in-accident/): अयोध्या। लखनऊ हाइवे पर किसी वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। रविवार को दूसरी पहर बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र स्थित गांव तुनिहा कोटिया निवासी राम विलास (30 वर्ष) पुत्र राम समुझ अपने घर से गोंडा जिले के नवाबगंज जा रहा था। रौनाही थाना क्षेत्र में बड़ागांव मोड़ के पास किसी वाहन ने राम विलास के बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसको एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक… - [सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर](https://nextkhabar.in/one-student-dead-another-critically-injured-in-road-accident/): -अयोध्या से कृषि विश्वविद्यालय कैंपस लौट रहे थे दोनों छात्र मिल्कीपुर। अयोध्या- रायबरेली नेशनल हाईवे पर बरईपारा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब छात्रों की बाइक एक सांड से टकरा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों छात्र अयोध्या से विश्वविद्यालय कैंपस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।मृतक छात्र की पहचान 19 वर्षीय सुमित त्रिवेदी के रूप में हुई है,… - [संस्कृति, विकास एवं नवाचार के मॉडल के रूप में उभरी अयोध्या :महंत गिरीशपति त्रिपाठी](https://nextkhabar.in/ayodhya-emerging-as-a-model-of-culture-development-and-innovation-mahant-girishpati-tripathi/): -प्रदेश के महापौर सम्मेलन में एक-दूसरे से साझा किए गए नवाचार अयोध्या। प्रदेश के महापौर सम्मेलन में नवाचारों पर मंथन किया गया। महापौरों ने अपने यहां किए गए नवाचार से परिचित कराया तो अन्य महापौर ने उसे अपनाने का संकल्प जताया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए सम्मेलन में अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या संस्कृति, विकास और नवाचार के मॉडल के रूप में विश्व फलक पर उभरी है। उन्होंने कहा कि कभी अयोध्या के प्रवेश द्वार पर कोयला मंडी की कालिख डराती थी। कोयला मंडी के विस्थापन के लिए किए गए खुद के संघर्ष को… - [राममंदिर यज्ञ अनुष्ठान का दूसरा दिन : वैदिक विधियों से हुए विशेष होम](https://nextkhabar.in/second-day-of-ram-mandir-yagna-ceremony-special-homa-performed-with-vedic-rituals/): -रामजन्मभूमि परिसर में तत्त्वहोम व मन्युसूक्त होम सम्पन्न, सांध्य बेला में निकली पालकी यात्रा अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी (पाटोत्सव) के चल रहे महायज्ञ अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार को वैदिक विधियों के अनुसार तत्त्वकलश, तत्त्वहोम, मन्युसूक्त होम और रामतारक मंत्र होम सहित कई महत्वपूर्ण अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पूर्ण मन्दिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। अनुष्ठान के दौरान आचार्यों ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। सांध्य बेला में देवविग्रह की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जो प्रतिदिन श्रीराम मन्दिर की तीन परिक्रमा करती है। यह… - [आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी](https://nextkhabar.in/andhra-pradesh-chief-minister-chandrababu-naidu-paid-homage-at-the-feet-of-lord-ram-lalla/): -यज्ञशाला अनुष्ठान में हुए शामिल, राममंदिर निर्माण को उत्सुकता से देखा अयोध्या। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू रविवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम पर आगमन के उपरांत मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचे। वहां उन्होंने यज्ञशाला में चल रहे अनुष्ठान में सहभाग किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सम्पूर्ण मन्दिर निर्माण को उत्सुकता से देखा और उसकी वास्तुकला, शिल्प तथा व्यवस्थाओं की सराहना… - [क्रूज से सरयू भ्रमण कर महापौरों ने निहारी रामनगरी की अलौकिक छटा](https://nextkhabar.in/mayors-admired-the-divine-beauty-of-ramnagar-while-touring-the-saryu-by-cruise/): -राम की पैड़ी का भ्रमण कर देखा बदलती अयोध्या का विकास, सरयू आरती के बाद किया कनक भवन, श्रीरामजन्मभूमि का दर्शन अयोध्या। प्रदेश भर से आए महापौरों ने क्रूज पर सवार होकर रामनगरी की अलौकिक छटा निहारी। सरयू बिहार के दौरान बदलती अयोध्या की छटा दिव्यता का एहसास कर रही थी। नगर निगम अयोध्या के निमंत्रण पर महापौर गण यहां सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हुए हैं। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न महानगरों के महापौर अपने सहयोगियों के साथ पंचशील होटल पहुंचे, जहां उनकी अगुवानी अयोध्या की महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, पार्षदों एवं… - [आचरण और व्यक्तित्व से प्रभावित करें प्रधानाचार्य : पार्थ सारथी](https://nextkhabar.in/influence-through-behavior-and-personality-principal-partha-sarathi/): – उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का 47 वां सम्मेलन समारोह पूर्वक संपन्न अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि प्रधानाचार्य अपने आचरण, व्यक्तित्व और कर्तव्य भावना को ऐसा बनाएं जो अन्य के लिए प्रेरणा स्रोत हो। उन्होंने प्रधानाचार्य को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने, वार्षिक परीक्षाओं का नियमित आयोजन करने और शिक्षा के संवर्धन के लिए भी प्रेरित किया। अपर मुख्य सचिव श्री शर्मा महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के आयोजित 47 वें प्रांतीय सम्मेलन के समापन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा… - [प्रतिष्ठा द्वादशी पाटोत्सव का शुभारंभ, अयोध्या भक्तिभाव से सराबोर](https://nextkhabar.in/the-grand-inauguration-of-the-pratishtha-dwadashi-paatotsav-ayodhya-immersed-in-devotion/): -अग्नि प्रज्वलन के साथ आचार्यों ने विधि-विधान से कराया पूजन-अर्चन अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी (पाटोत्सव) के अंतर्गत यज्ञशाला अनुष्ठानों का शुभारंभ शुक्रवार को प्रातः विधिवत रूप से हुआ। रामनगरी अयोध्या आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति के वातावरण में सराबोर दिखाई दी। प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वास्तु पूजा के पश्चात गणहोम, तत्त्वकलश स्थापना, तत्त्वहोम, सुदर्शन होम सहित अन्य महत्वपूर्ण अनुष्ठान संपन्न कराए गए। यज्ञशाला में अग्नि प्रज्वलन के साथ आचार्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। सायंकाल देवदर्शन के लिए मन्दिर परिसर में उत्सव विग्रह की भव्य पालकी यात्रा निकाली… - [अयोध्या महोत्सव अयोध्या का अद्वितीय आयोजन : चम्पत राय](https://nextkhabar.in/ayodhya-festival-ayodhyas-unique-event-champat-rai/): -मातृशक्तियों के दुरदुरिया पूजन से महोत्सव का शुभारम्भ, सन्त समागम का हुआ आयोजन अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के महापर्व अयोध्या महोत्सव का फ़ॉर एवर लॉन में भव्य शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं न्यास अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने अयोध्या महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया स इस अवसर पर पाँच हजार मातृशक्तियों के द्वारा गौरी गणेश का पूजन कर अयोध्या के सुख समृद्धि की कामना की गई स ग्रामीणांचल से पधारी महिलाओं ने परंपरागत तरीक़े से पूजा की और माता रानी के चरणों में अपनी श्रद्धा… - [सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षाअनिवार्य : अजय प्रकाश](https://nextkhabar.in/education-is-essential-for-all-round-development-ajay-prakash/): -महर्षि महेश योगी रामायण विवि में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 47 वें प्रांतीय सम्मेलन का समारोहपूर्वक आगाज अयोध्या। विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास जिससे होता है, वही शिक्षा है। ऐसे में शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो आत्मज्ञान कराए। योग, ध्यान, चेतना और अच्छी शिक्षा से आत्मज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। यह बात महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कही। वह महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 47 वें प्रांतीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चेतना की सात… - [फैजाबाद बार एसोसिएशन चुनाव : 45 प्रत्याशी मैदान में](https://nextkhabar.in/faizabad-bar-association-elections-45-candidates-in-the-fray/): -सभी प्रत्याशियों के नामांकन पाये गए वैध, 6 जनवरी को होगा मतदान, 2562 मतदाता तय करेंगे फैंसला अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के वार्षिक चुनाव के लिए हुए नामांकन पर्चों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी के समक्ष हुए जांच में सभी नामांकन वैध पाये गये। साथ ही किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। इसके पश्चात अब प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 12 पदों पर होने वाले चुनाव में 45 प्रत्याशी मैदान में है। 6 जनवरी 2026 को होने जा रहे फैजाबाद बार एसोसिएशन के… - [सामाजिक उत्थान के एक नए और प्रेरक अध्याय की साक्षी बन रही है अयोध्या : आनंदीबेन पटेल](https://nextkhabar.in/ayodhya-is-witnessing-a-new-and-inspiring-chapter-of-social-upliftment-anandiben-patel/): -राज्यपाल ने श्री गणपति सच्चिदानन्द आश्रम की 104वीं शाखा का यज्ञ में आहुति देकर किया शुभारम्भ, मंच पर विराजमान रामदरबार की प्रतिमाओं का किया दर्शन-पूजन अयोध्या। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्री गणपति सच्चिदानन्द आश्रम की 104वीं शाखा का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य यज्ञ में आहुति देकर विधिवत शुभारम्भ किया तथा तत्पश्चात मंचासीन रामदरबार की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी गणपति सच्चिदानंद स्वामी द्वारा स्थापित यह आध्यात्मिक एवं सामाजिक पीठ भगवान दत्तात्रेय के दिव्य सिद्धांतों पर आधारित होकर आध्यात्मिक साधना के साथ-साथ मानव सेवा, करुणा, संवेदना एवं सामाजिक… - [करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत](https://nextkhabar.in/young-man-dies-after-being-electrocuted/): अयोध्या। नगर को कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक करेंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। कोतवाली क्षेत्र के मुगलपुरा मोतीबाग निवासी 25 वर्षीय अफजाल पुत्र आजम खान निवासी कोतवाली नगर को गंभीर हाल में उसका भाई शारुख लेकर जिला अस्पताल आया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर आशीष पाठक ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर आशीष पाठक ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली को भेजवाया गया है। परिजनों ने हीटर ठीक करते वक्त करंट लगने की… - [साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस ने वापस कराया पौने तीन लाख](https://nextkhabar.in/in-two-cyber-fraud-cases-the-police-recovered-nearly-three-lakh-rupees/): -साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी आने पर सतर्क हो जाएं, किसी को शेयर न करें अयोध्या। साइबर ठगी के दो मामलों में जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कुल दो लाख 74 हजार 900 रूपये की रकम पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई है। साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक अरशद ने बताया कि थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में एक लाख अस्सी हजार रुपये और साइबर पोर्टल पर हुई शिकायत के मामले में 90 हजार 900 रूपये वापस कराया गया है। साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी आने पर सतर्क होजाएं, किसी… - [खेल मैदान का गेट चोरों ने कर दिया पार](https://nextkhabar.in/thieves-broke-through-the-playground-gate/): गोसाईंगंज। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के चिरकिटहा ग्रामसभा में बने खेल मैदान का गेट चोरों ने पार कर दिया।मामले की जानकारी जब ग्रामप्रधान रीमा वर्मा के पति रामभवन वर्मा को हुई तो उन्होंने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दिया ।दिए गए तहरीर में ग्रामप्रधान रीमा वर्मा का कहना है कि खेल प्रेमियों के लिए उनके ग्राम पंचायत में शासन द्वारा एक खेल का मैदान बना हुआ है।जिसमे खि़लाडी अपना प्रेक्टिस करते रहते है।खेल मैदान के चारो तरफ बाउंड्री बनी हुई है और सुरक्षा के लिए लोहे का गेट भी लगाया गया था।बुधवार को अज्ञात लोगो ने गेट को तोड़कर उठा के… - [मदन मोहन मालवीय, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी व महाराजा बिजली पासी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि](https://nextkhabar.in/floral-tribute-offered-on-the-pictures-of-madan-mohan-malaviya-chakravarti-rajgopalachari-and-maharaja-bijli-pasi/): -कांग्रेस नेताओं ने तीनों महान विभूतियों के विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान का किया स्मरण अयोध्या। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज बृहस्पतिवार को भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयन्ती, भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्य तिथि एवं महाराजा बिजली पासी  की जयन्ती के अवसर पर श्रद्धांजलि/पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तीनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि महामना मदन मोहन… - [गायत्री पब्लिक स्कूल में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती](https://nextkhabar.in/atal-bihari-vajpayees-birthday-was-celebrated-at-gayatri-public-school/): -विद्यालय परिवार ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद, चित्र पर माल्यार्पण किया गया अयोध्या। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद आयोजित गोष्ठी में प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि बाजपेयी जी ने कवि, पत्रकार, ओजस्वी वक्ता के साथ संपादन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सबको साथ लेकर चलने की अद्वितीय क्षमता के धनी अटल जी राजनीति के भीष्म पितामह के साथ भूख, भय, निरक्षरता और अभाव से मुक्त भारत… - [क्रिसमस का है मेंटल रिचार्ज कनेक्शन : डा. आलोक मनदर्शन](https://nextkhabar.in/christmas-is-a-mental-recharge-connection-dr-alok-mandarshan/): -नव-वर्ष की टोन, बढ़ाती है हैप्पी हार्मोन अयोध्या। दैनिक जीवन की मनोथकान व तनाव का असर अनिद्रा, सर दर्द, चिड़चिड़ापन,उलझन, बेचैनी,एकाग्रता में कमी, थकान व पेट की खराबी, हृदय की आसामान्य धड़कन, मधुमेह व उच्च रक्तचाप आदि के रूप में दिखायी पड़ सकती है। नव वर्ष के आगाज के साथ विंटर वेकेशन की सैर सपाटा व मनरंजन इस मनोथकान को दूरकर मन मस्तिष्क को तरो ताजा कर देता है। क्रिसमस पर्व वीक सेलिब्रेशन के साथ मनोरासायनिक बदलाव होने शुरु हो जाते है,जिसके सकारात्मक मनोप्रभाव होते हैं। विंटर वेकेशन की मौज मस्ती व खूबसूरत प्राकृतिक सहचर्या से संवर्धित होने वाला मनोरसायन… - [सामाजिक न्याय, स्वाभिमान व अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक थे महाराजा बिजली पासी : पारसनाथ यादव](https://nextkhabar.in/maharaja-bijli-pasi-was-a-symbol-of-social-justice-self-respect-and-the-struggle-against-oppression-parasnath-yadav/): -समाजवादी पार्टी ने महाराजा बिजली पासी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई अयोध्या। समाजवादी पार्टी के लोहिया भवन, गुलाब बाड़ी स्थित ज़िला कार्यालय पर महान योद्धा, सामाजिक न्याय और स्वाभिमान के प्रतीक महाराजा बिजली पासी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने की। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहादतगंज स्थित महाराजा बिजली पासी के ऐतिहासिक किले पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि… - [संवेदनशीलता, दक्षता व भरोसे की मिसाल बना सीएचसी रुदौली](https://nextkhabar.in/chc-rudoli-has-become-an-example-of-sensitivity-efficiency-and-trust/): -अधीक्षक व वरिष्ठ सर्जन डॉ. फ़ातिमा हसन रिज़वी के नेतृत्व में जटिल माने जाने वाले तीसरे सीज़र ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया अयोध्या। ग्रामीण अंचल की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान दिलाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ने एक बार फिर अपनी चिकित्सकीय दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। सीएचसी रुदौली में तैनात अधीक्षक एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. फ़ातिमा हसन रिज़वी के नेतृत्व में जटिल माने जाने वाले तीसरे सीज़र ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिसमें मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार अनिल पांडेय की पत्नी को प्रसव… - [अटल बिहारी वाजपेई का राजनीतिक जीवन विचार, संवाद और विकास की त्रिवेणी रहा है : डा. राधामोहन](https://nextkhabar.in/atal-bihari-vajpayees-political-life-has-been-a-confluence-of-ideology-dialogue-and-development-dr-radhamohan/): -राज्यसभा सदस्य डा. राधामोहन अग्रवाल ने अटल जयंती पर जिला पंचायत परिसर स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, जिला पंचायत अध्यक्ष से संगठनात्मक कार्यक्रमों व संचालित योजनाओं पर की चर्चा अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर राज्यसभा सदस्य डा. राधामोहन अग्रवाल ने बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सुशासन, समरसता और विकास का प्रतीक बताया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत डा. राधामोहन अग्रवाल ने जिला… - [अयोध्या में 27 से होगा प्रदेश भर के महापौर का जमावड़ा](https://nextkhabar.in/gathering-of-mayors-from-across-the-state-will-take-place-in-ayodhya-from-the-27th/): -पत्रकार वार्ता में महापौर व नगर आयुक्त ने दी जानकारी अयोध्या। निरंतर नवाचार में जुटे अयोध्या नगर निगम ने व्हाट्सएप के माध्यम से उपभोक्ताओं को गृह-जल एवं सीवर कर का बिल पहुंचाने एवं भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। तिलक हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार एवं पार्षदों की मौजूदगी में उन्होंने लैपटॉप पर बटन दबाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के माध्यम से शुरू की गई सेवा में सभी प्रकार की संपत्ति कर जमा करने की सुविधा उपभोक्ताओं को हासिल हो गई है। उन्हें रसीद भी… - [हार-जीत नहीं बल्कि खेल भावना है महत्वपूर्ण : आलोक सिंह रोहित](https://nextkhabar.in/victory-or-defeat-is-not-important-but-the-spirit-of-the-game-is-alok-singh-rohit/): -सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन मिल्कीपुर। मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मजनाई स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में बुधवार दोपहर 11 बजे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत से अधिक खेल भावना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और हारने वाले प्रतिभागियों को भविष्य में और अधिक प्रयास करने की सलाह दी।उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलों को आवश्यक बताया और कहा कि फिट रहने के लिए सभी को जीवन… - [सांसद खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ](https://nextkhabar.in/the-member-of-parliament-inaugurated-the-sports-competition/): – डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में हो रहा प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या। डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र में हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर उन्होंने आयोजन की शुरुआत की। इसके पश्चात मार्च पास्ट की सलामी ली व 1500 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हवा में गुब्बारे भी छोड़े गए। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जिलेभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।… - [सरयू तट पर क्वीन हो मेमोरियल पार्क में महारानी हो की प्रतिमा का अनावरण](https://nextkhabar.in/unveiling-of-the-statue-of-the-queen-at-queen-ho-memorial-park-on-the-banks-of-the-saryu-river/): – अयोध्या-कोरिया के 2000 वर्ष पुराने रिश्ते हुए और मजबूत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को वैश्विक सांस्कृतिक पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बुधवार को देखने को मिला। सरयू तट से सटे क्वीन हो मेमोरियल पार्क में अयोध्या की राजकुमारी एवं दक्षिण कोरिया की महारानी हो (क्वीन हो) की भव्य कांस्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। यह ऐतिहासिक अवसर भारत और कोरिया गणराज्य के बीच लगभग 2000 वर्ष पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने वाला है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इसके… - [राष्ट्रीय विद्यालय खो खो प्रतियोगिता : कर्नाटक को पराजित कर उत्तर प्रदेश चैंपियन](https://nextkhabar.in/national-school-kho-kho-competition-uttar-pradesh-becomes-champion-by-defeating-karnataka/): -बालिका वर्ग में महाराष्ट्र चैंपियन, उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर संपन्न राष्ट्रीय अंडर 17 बालक बालिका खो खो प्रतियोगिता का बुधवार को रंगरग समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेजबान उत्तर प्रदेश कर्नाटक को पराजित कर बालक वर्ग का खिताब की रक्षा करने में कामयाब रहा। पिछले वर्ष के विजेता उत्तर प्रदेश खिताब बचाने में सफल रहा बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की टीम भी खिताब बचाने में सफल रही। उत्तर प्रदेश की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान से सुधार करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालकों में कर्नाटक ने भी महाराष्ट्र… - [शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 24 व 26 को रहेगा अवकाश](https://nextkhabar.in/due-to-the-cold-wave-schools-up-to-8th-grade-will-remain-closed-on-the-24th-and-26th/): अयोध्या। जनपद में अत्यधिक ठंड व शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा तथा सीबीएसई/आईसीएसई सहित विभिन्न बोर्डों से संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा। जारी आदेश के अनुसार दिनांक 24 दिसंबर 2025 एवं 26 दिसंबर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। वहीं 25 दिसंबर 2025 को विभागीय निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। आदेश में… - [गोली लगने से किशोर की मौत](https://nextkhabar.in/teenager-dies-from-gunshot-wound/): -गांव के ही रहने वाले पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम गोली लगने से एक किशोर की मौत हो गई। मामले में गांव के ही रहने वाले पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।मंगलवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के तिहुरा उपरहार में गांव निवासी आलोक वर्मा उर्फ शनि वर्मा (16 वर्ष ) पुत्र स्व.राम निहोर वर्मा अपने पड़ोसी मनोज वर्मा के घर में खेल रहा था। वहीं पर ट्रैक्टर चालक गांव निवासी अनीस यादव (20 वर्ष) पुत्र अंगद यादव भी था। शाम को लोगों ने फायरिंग… - [स्व. प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर होगा प्रतिभा सम्मान समारोह](https://nextkhabar.in/on-the-fourth-death-anniversary-of-the-late-prabhat-singh-a-talent-award-ceremony-will-be-held/): -बीस हजार निराश्रितों, दिव्यांगों व जरूरतमंदों को वितरित किए जाएंगे कंबल अयोध्या। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि निराश्रितों की मदद और मेधावियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 5 जनवरी को वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम उनके पिता, कीर्तिशेष प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा ब्लॉक की मड़ना ग्राम सभा में आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान लगभग 20 हजार निराश्रितों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित किए… - [महिला की मौत मामले में निर्मला हॉस्पिटल की मुश्किलें नही हो रही कम](https://nextkhabar.in/nirmala-hospital-is-facing-increasing-difficulties-in-the-case-of-the-womans-death/): -डॉ.बनौधा के आरोपों का पीड़ित पक्ष ने दिया जवाब अयोध्या । इंजेक्शन के कथित ओवरडोज से महिला की मौत के मामले में निर्मला हॉस्पिटल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं अब सोना हॉस्पिटल को भी परिजनों ने कठघरे में खड़ा किया है। हलकारा का पुरवा निवासी पीड़ित सुशील कौशल की पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता शरद शुक्ला भी मौजूद रहे। शरद ने बताया कि सोना हॉस्पिटल में बताया गया कि गॉल ब्लेडर से पथरी निकलकर नली में चली गई है। 9 दिसंबर को शाम साढ़े चार बजे के करीब बताया गया कि ऑपरेशन के… - [दो दोस्तों ने ही की थी तारिक की हत्या](https://nextkhabar.in/it-was-only-two-friends-who-killed-tariq/): -पटरंगा थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा अयोध्या। जनपद पुलिस ने दो दिन पूर्व पटरंगा थाना क्षेत्र में हुए युवक की हत्या के मामले का खुलासा किया है। वारदात मृतक के ही दो दोस्तों ने अंजाम दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाक़ू,मोबाइल और बाइक बरामद किया है। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात बलवंत चौधरी और सीओ रुदौली आशीष निगम ने बताया कि शनिवार को अपरान्ह 11 बजे पटरंगा थाना क्षेत्र में गेरौण्डा जाने वाले रोड़ पर नहर मायनर… - [स्व. राम मनोहर की 7वीं पुण्यतिथि पर 2100 जरूरतमंदों को वितरित किया गया कम्बल](https://nextkhabar.in/on-the-7th-death-anniversary-of-the-late-ram-manohar-blankets-were-distributed-to-2100-needy-people/): -ग्राम सभा अरवत के संत नगदाई नाथ कुटी पर खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा के ग्राम सभा अरवत के संत नगदाई नाथ कुटी बैंक ऑफ़ बड़ौदा के परिसर मे स्वर्गीय राम मनोहर की 7वीं पुण्यतिथि पर विशाल कम्बल वितरण व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पिता व वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान बक्स सिंह रहे। उन्होंने स्वर्गीय राम मनोहर के सामाजिक योगदान व सेवा कार्यों की सराहना की। आयोजन कर्ता अशोक पाल पूर्व प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष मया ब्लॉक ने आए हुए अतिथि का अंग वस्त्र पहनकर… - [महेश योगी का अयोध्या हनुमानगढ़ी से नहीं कोई संबंध](https://nextkhabar.in/mahesh-yogi-has-no-connection-with-ayodhya-hanumangarhi/): -हनुमानगढ़ी के चारों पट्टी के नागा संतों ने महेश योगी को दी कड़ी चेतावनी अयोध्या। सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी के चारों पट्टी के नागा संतों ने महेश योगी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह बसंतिया पट्टी के श्रीमहंत रामचरण दास महाराज के विरुद्ध अनर्गल आरोप लगाने से बाज आएं। ऐसा न करने पर हनुमानगढ़ी अखाड़ा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगा।यह चेतावनी धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के उत्तराधिकारी एवं संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने सोमवार को हनुमानगढ़ी परिसर स्थित अपने आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि स्वयं को महामंडलेश्वर महंत महेश… - [मनरेगा का नाम व प्रारूप बदलने के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह व प्रदर्शन](https://nextkhabar.in/congress-held-a-satyagraha-and-protest-against-changing-the-name-and-format-of-mgnrega/): -मनरेगा केवल योजना नहीं बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों व वंचित वर्गों के जीवन की सुरक्षा का कानून : सुनील कृष्ण गौतम अयोध्या। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम एवं प्रारूप में बदलाव तथा इसे कमजोर किए जाने के प्रयासों के विरोध में आज महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में सत्याग्रह एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। सत्याग्रह कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित किया गया। इसके पश्चात कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर महात्मा गांधी की तस्वीर हाथ में लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार की… - [भारत-दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक रिश्तों की गवाही देगा क्वीन हो मेमोरियल पार्क](https://nextkhabar.in/queen-ho-memorial-park-will-bear-testimony-to-india-south-korea-cultural-relations/): 24 दिसंबर को अयोध्या में रानी हो की 10 फीट प्रतिमा का अनावरण, तैयार हुआ क्वीन हो मेमोरियल पार्क अयोध्या। सरयू नदी के किनारे निर्मित क्वीन हो मेमोरियल पार्क में 24 दिसंबर को ऐतिहासिक क्षण साकार होने जा रहा है। इस दिन दक्षिण कोरिया की रानी हो की 10 फीट ऊंची प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह अंतरराष्ट्रीय स्मारक भारत और दक्षिण कोरिया के सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों को नई पहचान देने वाला है। अयोध्या और दक्षिण कोरिया के ऐतिहासिक रिश्तों को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के उद्देश्य… - [ध्यान है मनोस्वास्थ्य का पूरक : डा. आलोक मनदर्शन](https://nextkhabar.in/meditation-is-a-supplement-to-mental-health-dr-alok-mandarshan/): -मेडिटेशन का है ब्रेन वेव कनेक्शन, जितना गहरा ध्यान, उतनी शांत मनोतरंग अयोध्या। आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य दुनिया की सबसे प्रमुख समस्याओं में से एक है, क्योंकि हर 45 सेकंड में एक आत्महत्या हो रही है। मनोस्वास्थ्य के लिए ध्यान या मेडिटेशन की जागरूकता व अभ्यास की अहम भूमिका के मद्देनज़र पिछले वर्ष 21 दिसंबर को विश्व ध्यान-दिवस की शुरुवात संयुक्त राष्ट्रसंघ ने की । ध्यान एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे मन-मस्तिष्क को शांति मिलती है और मनोशारीरिक स्वास्थ्य का संचार होता है। विभिन्न मनोदशाएं विभिन्न आवृत्ति की मनोतरंग पैदा करती है। इन तरंगो की रिकॉर्डिंग से मनः… - [रामनगरी में अतिथि सुविधाओं का विस्तार, नया सर्किट हाउस तेजी से ले रहा आकार](https://nextkhabar.in/expansion-of-guest-facilities-in-ramnagar-the-new-circuit-house-is-rapidly-taking-shape/): -12.13 करोड़ की लागत से बन रही जी+3 इमारत, अयोध्या को मिलेगा आधुनिक सर्किट हाउस अयोध्या। रामनगरी अयोध्या विकास के एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या न केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर आस्था, संस्कृति और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरी है। इसी बढ़ती प्रतिष्ठा और आगंतुकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए शहर में अतिथि सुविधाओं और प्रशासनिक ढांचे का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में कौशल्या घाट के समीप एक अत्याधुनिक और भव्य नए सर्किट हाउस का निर्माण… - [दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित](https://nextkhabar.in/two-day-mla-sports-competition-concluded-winners-honored/): -जब हम टीम भावना के साथ कार्य करते हैं, तभी सफलता मिलती : चंपत राय अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का समापन रविवार को भव्य रूप से हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल और कप प्रदान किए। मुख्य अतिथि चंपत राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से मिल-जुलकर काम करने की भावना विकसित होती है। जब हम टीम भावना के साथ कार्य करते हैं, तभी सफलता मिलती है। खेल… - [इंजेक्शन से ओवरडोज के मामले में निर्मला अस्पताल के डॉ. आरके बनौधा ने दी सफाई](https://nextkhabar.in/dr-r-k-banoudha-of-nirmala-hospital-clarified-about-the-overdose-case-from-the-injection/): -बोले ओवरडोज से नहीं हुई मौत, लखनऊ के निजी अस्पताल का दिखाया डेथ सर्टिफिकेट अयोध्या। ओवरडोज इंजेक्शन से हलकारा का पुरवा निवासी सरोज 50 की मौत के मामले में रविवार को निर्मला हास्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर के संचालक डॉ. आरके बनौधा आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के साथ मीडिया के सामने आए। इस दौरान डॉ. बनौधा की पत्नी डॉ. रंजू बनौधा भी मौजूद रहीं। डा. आरके बनौधा ने कहा कि हमारे हास्पिटल में डायलिसिस व आईसीयू की व्यवस्था है जिससे मरीजों की पहली प्राथमिकता हमारे यहां इलाज कराने की होती रही है। इसी बात से अस्पताल की छवि धूमिल करने… - [कोहरे में बरते विशेष सावधानी मानक अनुरूप फिट वाहनों का करें संचालन :ऋतु सिंह](https://nextkhabar.in/exercise-special-caution-in-fog-and-operate-vehicles-that-meet-standard-specifications-ritu-singh/): आरटीओ ने बस आपरेटरों व वाहन चालकों के साथ की बैठक, ’वाहनों पर मानक अनुरूप रिफ्लेक्टिव टेप लगाने व यातायात नियमो के पालन हेतु किया जागरूक अयोध्या। परिवहन आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ऋतु सिंह ने शनिवार को बस ऑपरेटरों एवं वाहन चालकों के साथ संभागीय परिवहन कार्यालय में बैठक की गयी। आरटीओ द्वारा शीत ऋतु में बरती जा रही सावधानियों के संबंध में जानकारी देते हुए यह बताया गया कि अपने वाहन को संचालित करने से पूर्व वाहन के ब्रेक, क्लच, हेडलाइट, वाइपर आदि जाँच ले कि ये सही प्रकार से काम… - [पहले बिछेगी सीवर लाइन फिर होगा गलियों का निर्माण](https://nextkhabar.in/the-sewer-line-will-be-laid-first-and-then-the-construction-of-the-streets-will-take-place/): -’नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत महापौर एवं नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण अयोध्या। अशोक सिंघल नगर एवं परमहंस रामचंद्र दास वार्ड में जल निकासी का प्रबंध करने के साथ ही सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके बाद पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर गलियों का निर्माण कराया जाएगा। यह वादा महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने ’नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ भ्रमण के दौरान किया। सुबह 8.30 बजे महापौर एवं नगर आयुक्त दीनबंधु अस्पताल के पास पहुंचे और अशोक सिंघल वार्ड के सोना देवी मार्ग से निरीक्षण… - [राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आगाज](https://nextkhabar.in/the-national-school-kho-kho-competition-was-inaugurated/): -मण्डलायुक्त और महापौर ने किया उद्घाटन, जीआईसी मैदान में दिखा मिनी भारत, देशभर के खिलाड़ियों का जमावड़ा अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर मिनी भारत की झलक दिखाई दी राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर देशभर के 1100 खिलाड़ी अपना दम दिखाने के लिए एक साथ मैदान में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के महाकुंभ में खिलाड़ियों का जोश दिखाई दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मण्डलायुक्त राजेश कुमार और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने झंडारोहण के साथ किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह, उप शिक्षा निदेशक कौस्तुभ सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक पवन… - [दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ](https://nextkhabar.in/the-two-day-mla-sports-competition-was-inaugurated/): -विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सरकार बना रही है आर्थिक नीतियांः डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर किया। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। आयोजन समिति की ओर से अमल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जबकि दूसरे… - [बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल,जिला अस्पताल से रेफर](https://nextkhabar.in/two-young-men-riding-a-bike-injured-in-collision-with-a-bus-referred-from-district-hospital/): अयोध्या। प्रयागराज हाइवे पर पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में पिपरी गांव के शनिवार को रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पास बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है। रौनाही थाना क्षेत्र के सलारपुर इब्राहीम पुर निवासी अनुराग गुप्ता (21 वर्ष) पुत्र श्रीचंद गुप्ता और शशांक कुमार (20 वर्ष) पुत्र शिवप्रसाद शनिवार को परीक्षा देने बीकापुर अपनी बाइक से गए थे। वापस लौटते समय थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने इनकी… - [सभ्य समाज में हिंसा उपेक्षा व भेदभाव का कोई स्थान नहीं : विनय कुमार सिंह](https://nextkhabar.in/there-is-no-place-for-violence-neglect-and-discrimination-in-a-civilized-society-vinay-kumar-singh/): -पीड़ित महिलाओं को कुलाधिपति की तरफ़ से दी गई ठंड में जरूरी सामग्री अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में राजकीय महिला शरणालय, भीखापुर में रह रहे संकटग्रस्त, निराश्रित, एवं घरेलू हिंसा या नैतिक संकट से पीड़ित महिलाओं को कुलाधिपति की तरफ़ से ठंड में जरूरी सामग्री भेंट की गई। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा गुरुवार को विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक के उपरांत प्रदान की गई सामग्री जैसे गर्म कपड़े, रजाई, एवं रूम हीटर का वितरण विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा किया गया। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिवार… - [दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता शनिवार को होगा शुभारम्भ](https://nextkhabar.in/the-two-day-mla-sports-competition-will-commence-on-saturday/): -राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल करेंगे उदघाटन अयोध्या। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित विधायक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को सुबह दस बजे डाभासेमर स्टेडियम में राष्टीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के पंजीकरण, मैदान की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। प्रतियोगिता के लिए 2000 प्रतिभागियों ने रजिस्टेशन करा लिया है। जिनका आनलाइन रजिस्टेशन नही हो पाया है। उन प्रतिभागियों के लिए स्टेडियम में ऑफ लाइन तत्काल रजिस्टेशन… - [विवाहिता झुलसी, डाक्टर ने किया भर्ती](https://nextkhabar.in/married-woman-burnt-doctor-admitted-her/): अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर में एक विवाहिता हीरादेवी (52 वर्ष) पत्नी शिव प्रसाद गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गई। उसको कृष्ण कुमार गुप्ता ने गंभीर हाल में जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने परीक्षण के बाद हालत गंभीर देख उसको बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया। मामला विवहिता से जुड़ा होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी बयान और अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया है। - [काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष पर निकला ’याद करो कुर्बानी मार्च’](https://nextkhabar.in/yaad-karo-qurbani-march-held-on-the-centenary-of-the-kakori-action/): अयोध्या। शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट द्वारा काकोरी एक्शन की शताब्दी (1925-2025) के अवसर पर काकोरी एक्शन के महानायक, अमर शहीद अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ के शहादत दिवस पर 19 दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे पुष्पराज चौराहे से ’याद करो कुर्बानी मार्च’ गगन भेदी नारे इंकलाब जिंदाबाद, क्रांतिकारी परंपरा जिंदाबाद,सांझी शहादत सांझी विरासत जिंदाबाद,शहीद तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचायेगे,हमारी एकता जिंदाबाद,काकोरी के अमर शहीदों को लाल सलाम आदि नारे लगाते हुए, आदि नारे लगाते हुए फ़ैज़ाबाद जेल तक निकाला गया। बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग, लेखकों, संस्कृति कर्मियों और समाजसेवियों ने इस मार्च में हिस्सा लेते हुए कारागार स्थित शहीद अशफाक… - [हाइवे पर हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल](https://nextkhabar.in/biker-seriously-injured-in-highway-accident/): – हेड इंजरी के कारण रेफर , परिजन लेकर लखनऊ गए अयोध्या । लखनऊ हाइवे पर शुक्रवार सुबह कैट थाना क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसको दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे लेकर लखनऊ गए हैं। रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज का रहने वाला संदीप मौर्या उर्फ विजय कुमार मौर्या (40 वर्ष) पुत्र तिलकराम मौर्या सुबह अपने घर मुबारकगंज से अपनी मोटरसाइकिल से फैजाबाद शहर जा रहा था। इसी दौरान लखनऊ हाइवे… - [सामाजिक चेतना व संगठन सशक्तिकरण पर केंद्रित रही आईवीएफ की राष्ट्रीय बैठक](https://nextkhabar.in/ivfs-national-meeting-focused-on-social-awareness-and-organizational-empowerment/): -राम मंदिर देशवासियों के सामूहिक संकल्प त्याग और दीर्घकालीन संघर्ष का परिणाम : चंपत राय अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के प्रथम दिन संगठन को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और वैचारिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 11 सूत्रीय सामाजिक चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत विवाह आयोजनों में प्री-वेडिंग शूट पर रोक, शाकाहार को बढ़ावा देने, लिफाफा प्रथा समाप्त करने और भोजन की बर्बादी रोकने के लिए सामूहिक संकल्प जैसे विषयों पर विचार किया गया। इसके साथ ही युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिएआईवीएफ व्यापारी ऐप, महिला… - [अयोध्या में 1907800 के सापेक्ष 1561651 मतदाताओं का किया गया डिजिटाइज](https://nextkhabar.in/in-ayodhya-1561651-voters-were-digitized-out-of-1907800/): -विशेष रोल प्रेक्षक कुनाल ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर की बैठक अयोध्या। संयुक्त सचिव, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय/विशेष रोल प्रेक्षक कुनाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट, सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों में राघवेन्द्र नारायण पाण्डेय जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, मुस्तफा अली जिला संयोजक बहुजन समाज पार्टी, जे०पी० यादव जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, विनोद सिंह जिला सचिव सी०पी०आई० (एम०), मनोज कुमार वर्मा जिला महामंत्री भारतीय… - [जसिता केरकेट्टा, शिवमुर्ति व फरहान हनीफ को माटी रतन सम्मान](https://nextkhabar.in/jasita-kerketa-shivmurti-and-farhan-hanif-received-the-mati-ratna-award/): -अशफ़ाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा दिया गया सम्मान अयोध्या। अशफ़ाक उल्ला खा मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित माटी रतन सम्मान जसिता केरकेट्टा, शिवमुर्ति तथा फरहान हनीफ को प्रदान किया है। काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष पर आयोजित शहादत दिवस समारोह मे प्रेस क्लब में यह सम्मान दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अमर शहीद अशफ़ाक उल्ला खा के प्रपौत्र शादाब उल्ला खां ने शहीद के विचारो से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहीदो की लड़ाई देश को खुशहाल, सुशिक्षित, संगठित, और रोजगारपरक बनाने की थी। वह देश को एकजुट संगठित होकर समाजवादी समाज बनाना… - [बारुन बाजार में एटीएम में चोरी का प्रयास](https://nextkhabar.in/attempted-theft-at-an-atm-in-barun-market/): -गैस कटर की सहायता से चोरों ने एटीएम का बाहरी हिस्सा काटा मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार में एक इंडिया वन एटीएम में चोरी के प्रयास की दुस्साहसिक घटना सामने आई है। बुधवार-गुरुवार की रात में चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम मशीन को काटा परंतु नगदी ले जाने में असफल रहे।चोरी का पता गुरुवार सुबह तब चला जब एटीएम कंपनी ने मकान मालिक को फोन कर एटीएम बंद होने की सूचना दी। मकान मालिक श्याम नारायण जायसवाल ने अपने बेटे आशीष को मौके पर भेजा।आशीष ने पाया कि एटीएम को गैस कटर से काटा गया… - [ग्राम पंचायत पलिया लोहानी का विकास मॉडल बना मिसाल](https://nextkhabar.in/the-development-model-of-gram-panchayat-palia-lohani-has-become-an-example/): -मध्य प्रदेश से आए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर हुए नवाचारों का किया प्रत्यक्ष अनुभव मिल्कीपुर। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पलिया लोहानी बृहस्पतिवार को विकास की प्रयोगशाला बन गई, जब मध्य प्रदेश से आए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यहां पहुंचकर जमीनी स्तर पर हुए नवाचारों का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज़ में अतिथियों का स्वागत कर गांव की विकास यात्रा से परिचित कराया। एक्सपोजर विजिट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और डिजिटल सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों का बारीकी से… - [नैक मूल्यांकन के लिए मानकों के अनुरूप तैयार करें प्रमाणित डेटा : आनंदी बेन पटेल](https://nextkhabar.in/prepare-certified-data-according-to-standards-for-ethical-assessment-anandi-ben-patel/): -निर्माणदाई संस्थाएं तय समय सीमा की अवधि में पूर्ण करें गुणवत्ता पूर्ण कार्य : राज्यपाल अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में नैक मूल्यांकन की तैयारी के दृष्टिगत प्रदेश की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य में नैक मूल्यांकन की तैयारी के दृष्टिगत चल रही प्रगति पर एट्रीब्यूट 1 (मानदंड) से लेकर केएट्रीब्यूट 11 तक के सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं का पावर पॉइंट्स प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी मानकों के अटैचमेंट को कुलाधिपति द्वारा परखा गया। इसमें प्रमुख रूप से एट्रीब्यूट एक के अंतर्गत पीओएस, सीओ, पीएसओ के… - [ठण्ड के चलते विद्यालयों के संचालन अवधि में परिवर्तन](https://nextkhabar.in/change-in-school-operating-hours-due-to-cold-weather/): -कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के विद्यालय अब प्रातः 10 बजे से 03.30 तक होंगे संचालित अयोध्या। जनपद में अत्यधिक ठण्ड/शीत लहरी के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में समस्त बोर्ड के अन्तर्गत संचालित कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों के संचालन अवधि में परिवर्तन करने विषयक जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा प्रदान की गयी अनुमति के क्रम में जनपद में समस्त बोर्ड से संचालित विद्यालय तत्काल प्रभाव से प्रातः 09.00 बजे से अपरान्ह 03.00 के स्थान पर प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 03.30 बजे तक किया जायेगा। उपरोक्त के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक… - [सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण](https://nextkhabar.in/the-regional-transport-officer-inspected-the-rto-office/): -राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करने, अनफिट वाहनों व अनाधिकृत संचालन रोकने पर दिये  निर्देश अयोध्या। परिवहन आयुक्त द्वारा परिवहन कार्यालयों का शीतकालीन भ्रमण कर निरीक्षण के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ऋतु सिंह द्वारा उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय अयोध्या का निरीक्षण किया गया एवं शासन की मंशानुसार लक्ष्य अनुरूप राजस्व अर्जन एवं राजस्व की दृष्टि से बकाया कर वाहनो, बिना फिटनेस, बिना उचित परमिट संचालित वाहनों, टैक्सी में संचालित प्राइवेट वाहनों, अनफिट स्कूली वाहनों, एचएसआरपी, बिना रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप वाले वाहनों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही व जागरुकता फैलाने के निर्देश दिये गये। सर्वप्रथम 10 बजे… - [शीत ऋतु करती है डिप्रेशन में वृद्धि : डा. आलोक मनदर्शन](https://nextkhabar.in/winter-increases-depression-dr-alok-mandarshan/): -धूप का अभाव घटाता है हैप्पी मनोश्राव अयोध्या। लगातार गिरता तापमान  तथा  कोहरे व धुन्ध भरे मौसम में बढ़ रहे जाड़े की तीव्रता का असर शीत- ऋतु भावनात्मक विकार या  सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर या एस ए डी के लिये अनुकूल स्थति होती है। इस विकार को विंटर-डिप्रेशन भी कहा जाता है। इसमें उदासी,निराशा, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा या अतिनिद्रा,अनमनापन,मूड स्विंग,थकान,भूख में बदलाव,नशाखोरी,आत्मघाती या परघाती व्यवहार जैसे लक्षण दिख सकते है। उक्त जानकारी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित मौसमी मनो विकार जागरूकता कार्यशाला में जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डा आलोक मनदर्शन ने दी। उन्होंने बताया कि मस्तिष्क में मौजूद  हैप्पी-हार्मोन सेरोटोनिन मूड… - [पंपिंग स्टेशन की कच्छपगति पर किसान आक्रोशित](https://nextkhabar.in/farmers-angry-at-the-snail-paced-pumping-station/): -निरीक्षण को पहुंचे सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष कमला शंकर पाण्डेय सोहावल। जिला मुख्यालय से बत्तीस किलोमीटर दूर लखनऊ रोड पर रामनगर धौरहरा गांव के उत्तर सरयू नदी के बंधे पर प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन के कार्य की प्रगति का सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर जुटे किसानों ने निर्माण कार्य की कच्छपगति पर आक्रोश जताया। उपाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मई तक यह काम पूरा कराया जायेगा। जिला सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष कमला शंकर पाण्डेय ने पंपिंग स्टेशन पर उपस्थित बाढ़ खण्ड और सिंचाई विभाग के इंजीनियर्स को इस सम्बन्ध में… - [किसान संगठनों की आड़ में हो रही अवैध गतिविधियों पर लगे अंकुश](https://nextkhabar.in/clamp-down-on-illegal-activities-happening-under-the-guise-of-farmer-organizations/): -माझा बरहटा व माझा तिहुरा के किसानों को किया जा रहा परेशान, भाकियू अराजनैतिक ने पंचायत कर सौंपा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अयोध्या। बुधवार को तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने की तथा संचालन महिला जिला अध्यक्ष सविता मौर्य ने किया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। पंचायत में कुछ तथाकथित किसान संगठनों में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सक्रियता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में… - [’दास्तान-ए-अशफाक़’ दास्तानगोई का हुआ आयोजन](https://nextkhabar.in/dastan-e-ashfaq-storytelling-event-was-organized/): -रंगकर्मी शहजाद रिजवी व फरजाना मेहदी नक शहीद अशफाक़ उल्लाह खाँ के जीवन पर पेश की दास्तान अयोध्या। जनवादी लेखक संघ व शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से ’दास्तान-ए-अशफाक़’ शीर्षक से दास्तानगोई का आयोजन नन्द कान्वेन्ट स्कूल, देवकाली के परिसर में किया गया। दास्तानगोई के प्रस्तुतकर्ता लखनऊ से आए रंगकर्मी शहजाद रिजवी और फरजाना मेहदी थे। दोनों कलाकारों ने अमर शहीद अशफाक़ उल्लाह खाँ के जीवन पर केंद्रित दास्तान पेश की। उन्होंने 1857 के संग्राम से लेकर काकोरी एक्शन तक के इतिहास और उसमें अमर शहीद अशफाक़ उल्लाह खाँ सहित साथी क्रांतिकारियों की भूमिका और उससे जुड़ी घटनाओं… - [एसपी रेलवे के निर्देश पर जीआरपी ने चलाया जांच अभियान](https://nextkhabar.in/under-the-instructions-of-the-sp-of-railways-the-grp-conducted-an-investigation-campaign/): अयोध्या। पुलिस अधीक्षक राजकीय रेलवे लखनऊ अनुभाग के साप्ताहिक जांच और तलाशी निर्देश पर मंगलवार की रात जीआरपी पुलिस ने अयोध्या कैट रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया। अभियान के तहत रेलवे स्टेशन परिसर के क्षेत्राधिकार में लोगों की जांच की गई और यात्रियों के अलावा अन्य को स्टेशन परिसर से बाहर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अयोध्या कैंट समर बहादुर सिंह ने बताया कि एसपी रेलवे ने सभी प्रभारी निरीक्षकों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सप्ताह में एक दिन अपने थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग का आदेश दिया है। आदेश के तहत जीआरपी अयोध्या कैंट पर उपलब्ध पुलिस… - [शगुन के परिवारीजनों ने खून के दलालों की दी शिकायत](https://nextkhabar.in/shaguns-family-complained-about-the-brokers-of-blood/): -मरीज के परिजन सात हजार रुपये में खून खरीदने को हुए थे मजबूर अयोध्या। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की बदसुलूकी के बाद आर्थिक रूप से कमजोर मरीज के परिजन सात हजार रुपये में खून खरीदने को मजबूर हुए थे। यह बात मेडिकल वार्ड में 39 नंबर बेड पर भर्ती 16 वर्षीय शगुन के परिजनों ने सीएमएस को पत्र देते हुए बताई है। परिजनों ने ब्लड बैंक के कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में अब जांच कमेटी गठित की जानी है। खंडासा थाना क्षेत्र के रामनगर अमावा सूफी गांव की मधु सिंह की बेटी शगुन को सामुदायिक स्वास्थ्य… - [ट्रक में भिड़ी बोलेरो, एक घायल](https://nextkhabar.in/bolero-collided-with-a-truck-one-injured/): अयोध्या । कोहरे के कारण लखनऊ हाइवे पर एक बोलेरो अपने आगे चल रही ट्रक में जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में बोलेरो सवार केवल एक युवक को चोट आई। जिसको दर्शननगर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र स्थित लहुरी बुजुर्ग निवासी लोग एक बोलेरो से जा रहे थे। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में पंचशील के सामने लखनऊ हाइवे पर कोहरे के कारण बोलेरो अपने आगे चल रही ट्रक में जा भिड़ी। दुर्घटना में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार विजय कुमार (18 वर्ष) पुत्र शिवलाल घायल हो गया। चौकी प्रभारी… - [अवध विवि स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित](https://nextkhabar.in/first-semester-exams-of-undergraduate-and-postgraduate-courses-at-avadh-university-postponed/): 20 दिसम्बर से प्रारम्भ होने वाली समस्त परीक्षाएं अब 08 जनवरी से होगी अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से जारी आदेश के क्रम परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सत्र 2025-26 की एन०ई०पी० के अन्तर्गत संचालित स्नातक/ परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की दिनांक 20.12.2025 से प्रारम्भ होने वाली समस्त परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। उक्त परीक्षाएं अब दिनांक 08.01.2026 से आरम्भ होगी, जिसका संशोधित विस्तृत परीक्षा कार्यकम यथाशीघ्र घोषित किया जायेगा। - [नवाचार की मिसाल बनी ग्राम पंचायत पलिया लोहानी](https://nextkhabar.in/palia-lohani-gram-panchayat-became-an-example-of-innovation/): -मध्य प्रदेश का 40 सदस्यीय दल करेगा एक्सपोजर विजिट मिल्कीपुर। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए नवाचारी और प्रभावी कार्यों के कारण हैरिंग्टनगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत पलिया लोहानी एक बार फिर चर्चा में है। मध्य प्रदेश राज्य के चयनित पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का 40 सदस्यीय दल यहां 18 दिसंबर 2025 को एक्सपोजर विजिट करेगा। यह भ्रमण मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (पीएसआरएलएम) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत 10 से 18 दिसंबर 2025 के मध्य उत्तर प्रदेश की चयनित ग्राम पंचायतों का अध्ययन भ्रमण किया जा रहा है। इससे पूर्व 10… - [जयंती पर काव्य रचनाओं से दी जाएगी अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि](https://nextkhabar.in/atal-bihari-vajpayee-will-be-paid-tribute-with-poetry-compositions-on-his-birth-anniversary/): -राजकीय इंटर कालेज के मैदान में 25 दिसम्बर को आयोजित होगा कवि सम्मेलन अयोध्या। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज के मैदान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। पूर्व सांसद लल्लू सिंह वर्ष 1994 से लगातार अटल जी की स्मृति में उनके जन्मदिवस पर इस कवि सम्मेलन का आयोजन करते आ रहे हैं, जो अब अयोध्या की सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। तैयारियों को लेकर सिविल लाइन पार्टी कार्यालय पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के… - [अमल गुप्ता बने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष](https://nextkhabar.in/amal-gupta-became-the-regional-president-of-the-international-prostitute-federation/): अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अमल गुप्ता को संगठन का अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह दायित्व सौंपे जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं वैश्य समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा ने जारी पत्र में कहा कि अमल गुप्ता युवा ऊर्जा, संगठनात्मक क्षमता और समाजसेवा की भावना से परिपूर्ण हैं। उनके नेतृत्व में अवध क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और वैश्य समाज को एकजुट कर जनसेवा के कार्यों को और गति दी जाएगी। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अमल गुप्ता ने… - [रामनगरी में 19 दिसंबर को जुटेगा वैश्विक वैश्य समाज](https://nextkhabar.in/the-global-vaishya-community-will-gather-in-ramnagar-on-december-19/): – अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का होगा आयोजन अयोध्या। 19 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति रामनगरी में आयोजित की जाएगी, जिसमें देश-विदेश से वैश्य समाज के प्रमुख प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। मानस भवन में आयोजित अधिवेशन के दौरान समाज सेवा, व्यापार, साहित्य और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन से पूर्व सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री डॉ. अजय गुप्ता ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने… ## Pages - [नेक्स्ट ख़बर के बारे में](https://nextkhabar.in/about-us/): NextKhabar.in – एक स्थानीय समाचार पोर्टल   परिचय: NextKhabar.in एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो मुख्यतः अयोध्या और उसके आस-पास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय खबरों को कवर करता है। यह वेबसाइट हिंदी में समाचार प्रकाशित करती है और स्थानीय समुदाय को उनके आसपास हो रही घटनाओं के बारे में जागरूक करने पर केंद्रित है।   समाचार की प्रकृति: स्थानीय खबरें: वेबसाइट पर आपको अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। इसमें राम मंदिर के निर्माण से जुड़ी नवीनतम खबरें, स्थानीय चुनाव, पुलिस और प्रशासन से जुड़ी घटनाएं शामिल हैं। अपराध और दुर्घटनाएं: अयोध्या और… - [Unsubscribe Email Bookmark Notifications](https://nextkhabar.in/bookmark-subscription-management/unsubscribe-email-bookmark-notifications/) - [Bookmark Subscription Management](https://nextkhabar.in/bookmark-subscription-management/) - [Soledad_Home](https://nextkhabar.in/): Top News UP में अगले 3 दिन भीषण ठंड जस्टिन ट्रूडो ने छोड़ा पद दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार-बंगाल तक कांपी धरती अपने देश में बने सामानों पर करिए गर्व : जयराम दास सिंधु लिपि पहेली सुलझाने पर स्टालिन के पुरस्कार की घोषणा सराहनीय : ज्ञाप्रटे सरल Featured News Bookmark अयोध्या मुख्यमंत्री चाहे जितनी बार मिल्कीपुर आयें, जीत समाजवादी पार्टी की होगी : अवधेश प्रसाद Read more Bookmark Featured किसानों से संबंधित समस्याओं को दे प्राथमिकता :पवन कुमार सिंह Read more Bookmark Featured आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है : उदय प्रताप सिंह Read more देश – दुनिया जस्टिन ट्रूडो… - [News](https://nextkhabar.in/news/) - [Contact Us](https://nextkhabar.in/contact/) - [Terms of Service and Privacy Policy](https://nextkhabar.in/terms-of-service-and-privacy-policy/): इस वेब साइट पर बाहरी वेब साइटों के लिंक भी दिए गए हैं. NEXTKHABAR.COM बाहरी वेब साइटों की विषय वस्तु के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. उनका उपयोग आप अपने विवेक से करें. NEXTKHABAR.COM मेरे बारे में कौन सी जानकारियाँ मांगता है? जब आप NEXTKHABAR.COM की वेब साइट पर आते हैं और इसकी सेवाओं से जुड़ते हैं, जैसे कि न्यूज़ फ़ीड, लाइव चैट, संदेश, आपकी राय और प्रतियोगिताएँ आदि, तो हम आपसे आपके बारे में जानकारियाँ मांगते हैं. इसमें आपका नाम, ईमेल का पता, डाक का पता, जन्म तिथि, टेलीफ़ोन या मोबाइल नंबर शामिल है. मांगी गई जगह पर अपने बारे… [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)