The news is by your side.

खेमस के नेतृत्व में भूमिहीन महिला ने शुरू की भूंख हड़ताल

भूमिहीन महिला का प्रधानमंत्री आवास बनने से रोंकने वाले दबंगो के पक्ष में काम कर रहा प्रशासन

फैजाबाद। गरीब भूमिहीन महिला का प्रधानमंत्री आवास बनने से रोकने वाले दबंगों के पक्ष में खड़े होकर जिला प्रशासन गरीब महिला के साथ अन्याय कर रहा है। ग्राम पंचायत देवरिया (नौहड़िया) निवासी सहोदरा चैहान जो भूमिहीन व गरीब है। अपनी पुस्तैनी आबादी की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करा रही थी। जिसको गांव के ही दबंगों द्वारा रोक दिया गया। अपने साथ हो रहे अन्याय को लेकर उक्त गरीब महिला उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर से लेकर जिलाधिकारी तक फरीयाद कर चुकी है किन्तु उक्त महिला को आजतक न्याय नहीं मिल सका। जिला प्रशासन के इस अन्याय के खिलाफ आज जिला मुख्यालय तहसील सदर के तिकोनिया पार्क में अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के नेतृत्व में उक्त पीड़ित महिला सहोदरा चैहान ने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरु कर दिया है। भूख हड़ताल के समर्थन में संगठन से जुड़ी सैकड़ो की संख्या में महिलाये भी शामिल रही। भूख हड़ताल स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता मजदूर नेता व भाकपा (माले) के राज्य कमेटी के सदस्य का॰ राम भरोसे एवं खेत मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष का॰ अखिलेश चतुर्वेदी ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि आज का भूख हड़ताल अन्याय के खिलाफ है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद वर्षों से बसे ग्रामीण गरीबों को उनके घरों से बेदखल किया जा रहा है। जिले का प्रशासन बेशर्मी के साथ दबंगों के पक्ष में खड़ा होकर सहोदरा चैहान जो खेग्रामस की संयुक्त सचिव है के आवास बनने से रोक रहा है। वक्ताओं ने ऐलान किया कि इस सवाल पर अब आर-पार की लड़ाई होगी और इस अन्याय के खिलाफ पूरे जिले में प्रशासन के पक्षपाती रवैये को उजागर किया जायेगा। सभा को भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद, पार्टी नेता उमाकान्त विश्वकर्मा, राजेश वर्मा, खेमस नेता राज कपूर, नन्द कुमार, सिद्ध नाथ, विपतराम चैहान, लक्ष्मीना, श्यामकला, रामसिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.